IIT Madras Admission: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIT) मद्रास ने JEE Advanced 2026 पास करने वाले छात्रों के लिए बड़ा ऐलान किया है. इंस्टीयूट ने अपने बैचलर ऑफ साइंस (BS) डिग्री प्रोग्राम्स में डायरेक्ट एडमिशन की सुविधा शुरू की है. अब JEE Advanced 2026 क्वालिफाई कर चुके छात्रों को इन कोर्सों में एडमिशन के लिए किसी एक्स्ट्रा स्क्रीनिंग प्रोसेस से नहीं गुजरना होगा. IIT मद्रास का यह फैसला JEE Advanced 2026 क्वालिफाई करने वाले छात्रों के लिए एक बड़ा अवसर माना जा रहा है.
छात्रों को मिलेगा आसान एडमिशन
IIT मद्रास के अनुसार, JEE Advanced 2026 में सफल उम्मीदवार सीधे BS प्रोग्राम्स के लिए अप्लाई कर सकते हैं. संस्थान का कहना है कि इस पहल का मकसद छात्रों के लिए एडमिशन प्रोसेस को आसान बनाना और ज्यादा छात्रों तक IIT लेवल की शिक्षा पहुंचाना है. इससे कदम से उन छात्रों को फायदा मिलने की उम्मीद है, जो फ्लेक्सिबल और इंटरडिसिप्लिनरी अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम्स में रुचि रखते हैं.
आवेदन की आखिरी तारीख
BS डिग्री प्रोग्राम्स के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू हो चुका है. इच्छुक उम्मीदवार 31 मई 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं. छात्रों को सलाह दी गई है कि वे आखिरी तारीख से पहले एप्लीकेशन प्रोसेस पूरा कर लें.
ऐसे करें अप्लाई
छात्र इन आसान स्टेप्स के जरिए अप्लाई कर सकते हैं -
स्टेप 1 : ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं.
स्टेप 2 : वैलिड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें.
स्टेप 3 : OTP या ईमेल लिंक के जरिए वेरिफिकेशन पूरा करें.
स्टेप 4 : लॉगिन कर एप्लीकेशन फॉर्म भरें.
स्टेप 5 : पर्सनल, अकैडमिक और JEE Advanced की डिटेल्स दर्ज करें.
स्टेप 6 : जरूरी डॉक्युमेंट्स अपलोड करें.
स्टेप 7 : एप्लीकेशन फीस जमा करें (अगर लागू हो).
स्टेप 8 : फॉर्म की जांच कर सबमिट करें
स्टेप 9 : भविष्य के लिए कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर सेव करें.
छात्रों के लिए जरूरी सलाह
IIT मद्रास ने छात्रों को सलाह दी है कि वे केवल संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट और वेरिफाइड सोशल मीडिया चैनलों पर उपलब्ध जानकारी पर ही भरोसा करें. संस्थान ने फर्जी वेबसाइट्स और गलत सूचनाओं से सावधान रहने को भी कहा है.
NEET के अलावा इन बड़ी परीक्षाओं में नहीं है कोई एज लिमिट, 90 साल का बुजुर्ग भी दे सकता है एग्जाम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं