विज्ञापन

UP Home Guard Admit Card 2026: यूपी होम गार्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड, 25 से एग्जाम शुरू

UP Home Guard Admit Card 2026: यूपी होम गार्ड भर्ती 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी हो चुका है. उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा 25 से 27 अप्रैल के बीच आयोजित होगी.

UP Home Guard Admit Card 2026: यूपी होम गार्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड, 25 से एग्जाम शुरू
UP Home Guard भर्ती

UP Home Guard Admit Card 2026: यूपी होम गार्ड भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. लंबे समय से जिस एडमिट कार्ड का इंतजार था, अब वो जारी कर दिया गया है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर होम गार्ड परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड लिंक एक्टिव कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, अब वे आसानी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. खास बात ये है कि इस बार बड़ी संख्या में भर्तियां हो रही हैं, जिससे उम्मीदवारों में उत्साह भी साफ नजर आ रहा है.

कब होगी परीक्षा

इस भर्ती के तहत कुल 41,424 पदों को भरा जाएगा. परीक्षा  25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को होगी. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वो समय से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और परीक्षा की तैयारी पूरी रखें. बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं.
  • इसके बाद होमपेज पर दिए गए नोटिस सेक्शन में जाएं.
  • वहां 'होमगार्ड भर्ती 2026 एडमिट कार्ड' लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
  • सबमिट करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें.

एडमिट कार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी

एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि और रजिस्ट्रेशन नंबर जैसी जानकारी दी गई होगी. इसके साथ ही परीक्षा की तारीख, समय और परीक्षा केंद्र का पूरा पता भी लिखा रहेगा. इसके अलावा रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी निर्देश भी दिए जाएंगे, जिन्हें ध्यान से पढ़ना जरूरी है.

जरूरी निर्देश

परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैलिड फोटो आईडी ले जाना कंपलसरी है. समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचना बेहद जरूरी है. किसी भी तरह की लापरवाही से परीक्षा में बैठने का मौका छूट सकता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com