उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने हाल ही में UP Excise Constable (आबकारी सिपाही) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया था. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उत्तर प्रदेश आबकारी विभाग में कुल 722 पदों को भरा जाना है. UP Excise Constable Bharti 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 4 जून से शुरू हो गई है. जो कि कुल 20 दिनों तक चलने वाली है. इसलिए जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वो बोर्ड की आधिकारिक साइट पर जाकर 24 जून तक आवेदन कर दें. बता दें कि इस भर्ती के लिए केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास UPSSSC PET 2025 का वैध स्कोरकार्ड होगा. सिर्फ शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को ही मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा.
यूपी आबकारी सिपाही भर्ती से जुड़ी जानकारी
| कब से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया | 04 जून, 2026 |
| आवेदन करने की आखिरी तारीख | 24 जून, 2026 |
| फीस जमा करने की आखिरी तारीख | 24 जून, 2026 |
| फॉर्म में संशोधन करने की आखिरी तारीख | 1 जुलाई, 2026 |
| कब होगी परीक्षा | अभी तारीख जारी नहीं की गई है. |
क्या होती है UPSSSC PET परीक्षा
पीईटी एक प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (Preliminary Eligibility Test) है, जो कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) आयोजित करता है. यूपी सरकार के ग्रुप 'C' के पदों जैसे- लेखपाल, आबकारी सिपाही, जूनियर असिस्टेंट की भर्ती के लिए ये एक तरह का स्क्रीनिंग टेस्ट होता है. जो उम्मीदवार इसे पास करने में सफल रहते हैं, केवल वही इन भर्तियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं.
- यहां पर होमपेज पर "Live Advertisements" सेगमेंट लिखा होगा. इसपर क्लिक कर दें.
- थ्रू पर्सनल डिटेल्स या थ्रू ओटीपी (Through OTP) के जरिए लॉगिन करें.
- जिसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी (OTP) आएगा.
- OTP दर्ज करके लॉगिन कर लें.
- लॉगिन के बाद एक आवेदन फॉर्म खुलेगा. इसपर क्लिक कर दें और मांगी गई सारी जानकारी भर दें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं