विज्ञापन

हाथ में आती है पूरी सैलरी, इन देशों में नौकरी करने पर नहीं देना होता है टैक्स

क्या आप जानते हैं कि दुनिया के कुछ देशों में सैलरी पर टैक्स नहीं देना पड़ता? जानिए UAE, कतर और मोनाको जैसे जीरो इनकम टैक्स देशों का पूरा सच और वहां रहने का असली खर्च.

हाथ में आती है पूरी सैलरी, इन देशों में नौकरी करने पर नहीं देना होता है टैक्स
मोनाको जैसे देशों में रहना इतना महंगा है कि वहां सिर्फ अमीर लोग ही रह सकते हैं.

Tax Free Countries : जब महीने के अंत में आपके खाते में सैलरी आती है, तो खुशी का ठिकाना नहीं रहता. आप अपने रुके हुए काम पूरे करते हैं और जमकर शॉपिंग करते हैं. लेकिन भारत जैसे देशों में सैलरी का एक बड़ा हिस्सा इनकम टैक्स के रूप में कट जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कुछ ऐसे देश भी हैं, जहां कमाई पर एक भी रुपया टैक्स नहीं देना पड़ता यानी जितना कमाएंगे उतना आपकी जेब में. जी हां आपने बिल्कुल सहा पढ़ा. ये देश अपनी 'जीरो इनकम टैक्स' पॉलिसी के कारण प्रवासियों और कारोबारियों के लिए पसंदीदा जगह बने हुए हैं. तो बिना देर किए आइए जानते हैं उन देशों के बारे में जहां जीरो इनकम टैक्स पॉलिसी पर काम होता है. 

यहां पर भी सैलरी से नहीं कटता टैक्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस लिस्ट में सबसे ऊपर खाड़ी यानी मिडिल ईस्ट के देश आते हैं-

संयुक्त अरब अमीरात (UAE), कतर, बहरीन, कुवैत और ओमान में सैलरी पर कोई टैक्स नहीं लगता है. इनके अलावा बहामास, केमैन आइलैंड्स, बरमूडा और ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स जैसे पर्यटन वाले द्वीपों में भी टैक्स नहीं लगता. यूरोप का मोनाको भी ऐसा ही देश है, जहां रहने वालों को अपनी कमाई पर कोई टैक्स नहीं देना होता.

Latest and Breaking News on NDTV

ऐसे में फिर सवाल लोगों के दिमाग में आता है कि बिना टैक्स के कैसे चलती हैं सरकारें? तो चलिए इस गणित को भी समझ लेते हैं.

कैसे चलता है खर्च

जब सरकार आपकी सैलरी से पैसा नहीं लेती, तो फिर वह अपना खर्च चलाने के लिए दूसरे रास्ते चुनती है. खाड़ी देश की बात करें तो यहां की सरकार तेल से होने वाली कमाई से अपने खर्चे उठाती है. इसके अलावा अब खाड़ी देश कमाई के नए जरिए भी तलाश कर रही है. जैसे, UAE ने अब कंपनियों के मुनाफे पर 9% कॉर्पोरेट टैक्स लगा दिया है. कई खाड़ी देशों में 5% से 15% तक वैट (VAT) यानी सामान खरीदने पर लगने वाला टैक्स भी लागू है. 

वहीं कुछ देश टूरिज्म, विदेशी बैंकों की फीस और सामान मंगाने पर लगने वाले इंपोर्ट टैक्स से कमाई करते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

कितना है रहने का खर्च

सुनकर आपको तो बहुत अच्छा लगा होगा कि जितना कमाओ उतना आपकी जेब में. तो आपको बता दें कि भले ही आपकी सैलरी से टैक्स न कटे, लेकिन इन देशों में रहने का खर्च बहुत ज्यादा होता है. सामान खरीदने पर लगने वाला वैट और अन्य हिडेन चार्जेस आपकी जेब ढीली कर देते हैं. 

मोनाको जैसे देश की बात करें तो यहां पर आम लोगों के लिए रहना मुश्किल है...यानी यहां पर रहने के लिए आपकी सैलरी बहुत ही ज्यादा अच्छी होगी तभी आप सर्वाइव कर पाएंगे.

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र के Students के लिए खुशखबरी: खुलेंगे 10 नए सरकारी BSc नर्सिंग कॉलेज, 5 में सीटें होंगी दोगुनी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com