विज्ञापन

Supreme Court Vacancy 2026: सुप्रीम कोर्ट में कई बड़े पदों पर निकली वैकेंसी, देखें सैलरी से लेकर आवेदन तक की हर जानकारी

Supreme Court Recruitment 2026: सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने अपनी रजिस्ट्री में तमाम पदों पर भर्ती निकाली है, इसे लेकर नोटिफिकेशन जारी किया गया है. 23 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं.

Supreme Court Vacancy 2026: सुप्रीम कोर्ट में कई बड़े पदों पर निकली वैकेंसी, देखें सैलरी से लेकर आवेदन तक की हर जानकारी
Supreme Court Recruitment 2026: सुप्रीम कोर्ट ने निकाली भर्ती

Supreme Court Vacancy 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. सुप्रीम कोर्ट ने एक साथ कई अलग-अलग पदों पर भर्ती निकाली है. 23 फरवरी से आवेदन शुरू हो चुके हैं और इन पदों पर सैलरी भी काफी अच्छी मिलेगी. सुप्रीम कोर्ट ने आधिकारिक वेबसाइट पर ये भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है. इसमें भर्ती को लेकर तमाम तरह की जानकारी दी गई है. आइए जानते हैं कि किन युवाओं के लिए ये वैकेंसी है और कब तक इसके लिए आवेदन किए जा सकते हैं. 

किन पदों पर निकली है भर्ती?

सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने अपनी रजिस्ट्री में तमाम खाली पदों को भरने के लिए ये भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है. इसमें असिस्टेंट एडिटर, असिस्टेंट लाइब्रेरियन, सीनियर कोर्ट असिस्टेंट (म्यूजियम) और असिस्टेंट डायरेक्टर के पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. इस भर्ती से कुल 22 पदों को भरा जाएगा. 

क्या है आवेदन की आखिरी तारीख?

  • आवेदन 23 फरवरी से शुरू हो चुके हैं 
  • आवेदन की आखिरी तारीख 8 मार्च, 2026 है

कैसे कर सकते हैं आवेदन?

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट www.sci.gov.in पर जाएं
  • वेबसाइट पर Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें
  • जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं उसका फॉर्म खोलें और तमाम जानकारी सावधानी से भरें
  • सबमिट करने से पहले एक बार फॉर्म को जरूर रीचेक कर लें 

किस पद के लिए कितनी सैलरी?

  • असिस्टेंट एडिटर: 5 पद (पे लेवल 12, मूल वेतन ₹78,800)
  • असिस्टेंट डायरेक्टर (सुप्रीम कोर्ट म्यूजियम): 1 पद (पे लेवल 11, मूल वेतन ₹67,700)
  • सीनियर कोर्ट असिस्टेंट (म्यूजियम): 2 पद (पे लेवल 8, मूल वेतन ₹47,600)
  • असिस्टेंट लाइब्रेरियन: 14 पद (पे लेवल 8, मूल वेतन ₹47,600)

कौन कर सकता है आवेदन?

सुप्रीम कोर्ट में निकली इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए अलग योग्यता है...

  • असिस्टेंट एडिटर की पोस्ट के लिए उम्मीदवार के पास बार काउंसिल ऑफ इंडिया की मान्यता प्राप्त कानून की डिग्री (LLB) और कम से कम तीन साल का अनुभव होना जरूरी है. 
  • असिस्टेंट डायरेक्टर के पद के लिए म्यूजियोलॉजी (Museology) में फर्स्ट डिवीजन के साथ मास्टर डिग्री और पांच साल का रिसर्च अनुभव अनिवार्य है.
  • सीनियर कोर्ट असिस्टेंट (म्यूजियम) के लिए म्यूजियोलॉजी में न्यूनतम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री और दो साल का अनुभव.
  • असिस्टेंट लाइब्रेरियन के लिए लाइब्रेरी साइंस में डिग्री, कंप्यूटर डिप्लोमा और दो साल का अनुभव मांगा गया है.
  • इन पदों के लिए आयुसीमा 30 से 40 साल के बीच रखी गई है.

RBI असिस्टेंट को इतनी मिलती है इन-हैंड सैलरी, साथ में मिलते हैं कई भत्ते और फायदे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Supreme Court Recruitment 2026, Supreme Court Vacancy, Supreme Court Vacancy Details, Supreme Court Vacancy Link, Assistant Director Job
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com