SSC GD Constable Result 2025 Date and Time: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2025 परीक्षा का आयोजन 4 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक किया गया था. ताजा अपडेट है कि आयोग जल्द ही एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2025 जारी करेगा. मई के अंतिम हफ्ते में एसएससी जीडी 2025 रिजल्ट के आने की उम्मीद है. जारी होने के बाद उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से रिजल्ट की जांच कर सकेंगे.
कर्मचारी चयन आयोग ने रिजल्ट के संबंध में कोई तारीख साझा नहीं की है. जिन उम्मीदवारों ने फरवरी में हुई सीबीटी परीक्षा में भाग लिया है, वे अपना रिजल्ट जल्द ही डाउनलोड कर सकेंगे. हाल ही में एसएससी ने ड्यूटी (जीडी) कांस्टेबल भर्ती के लिए कुल रिक्तियों की संख्या को संशोधित कर 53,690 कर दिया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2025 पीडीएफ प्रारूप में की जाएगी, जिसमें शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के रोल नंबर के साथ कट-ऑफ मार्क्स जारी किए जाएंगे. आयोग कट-ऑफ मार्क्स स्टेट और रिजर्वेशन कैटेगरी के आधार पर होंगे. इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के अगले चरण फिजिक्ल और मेडिकल असिस्मेंट में भाग लेंगे.
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2025 परीक्षा के जरिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPFs), असम राइफल्स, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और विशेष सुरक्षा बल (SSF) सहित विभिन्न अर्धसैनिक बलों में कांस्टेबल के कुल 53,690 रिक्तियां भरी जानी हैं.
एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2025 की जांच कैसे करें | How to Check SSC GD Result 2025
सबसे पहले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर 'Results'टैब पर क्लिक करें.
इसके बाद जीडी कांस्टेबल रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2025 पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें.
पीडीएफ फाइल में Ctrl+F फंक्शन से अपना रोल नंबर या नाम चेक करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं