विज्ञापन

SSC GD Constable Exam 2026: कानपुर के बाद मुजफ्फरपुर के सेंटर में भी रद्द हुई SSC GD कांस्टेबल परीक्षा, आयोग ने बताया कारण

SSC GD Constable Exam 2026: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से आयोजित की गई कांस्टेबल (GD) परीक्षा 2026 को कुछ सेंटर्स पर रद्द किया गया है. आयोग की तरफ से बताया गया है कि जल्द ही उम्मीदवारों के लिए नए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे.

SSC GD Constable Exam 2026: कानपुर के बाद मुजफ्फरपुर के सेंटर में भी रद्द हुई SSC GD कांस्टेबल परीक्षा, आयोग ने बताया कारण
SSC GD Constable Exam 2026

SSC GD Constable Exam 2026: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से एक परीक्षा केंद्र पर कांस्टेबल (GD) परीक्षा 2026 की दो शिफ्टों को कैंसिल कर दिया गया है. SSC सेंट्रल रीजन ने तकनीकी दिक्कतों के चलते बिहार के मुजफ्फरपुर के एक परीक्षा केंद्र में परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया है. बताया गया है कि यहां जिन उम्मीदवारों को परीक्षा देनी थी, उन्हें अब जल्द ही नए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे. आयोग की तरफ से इसे लेकर एक नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है. इसके अलावा 18 मई को कानपुर के एक परीक्षा केंद्र में हुई  कांस्टेबल (GD) परीक्षा को भी रद्द किया गया है. 

कौन से उम्मीदवार हुए प्रभावित?

आयोग की तरफ से बताया गया है कि यह फैसला परीक्षा केंद्र पर अचानक आई तकनीकी खराबी के कारण लिया गया है. आयोग ने साफ किया है कि सिर्फ शिफ्ट 2 और शिफ्ट 3 के उम्मीदवारों की परीक्षा ही तकनीकी कारणों से प्रभावित हुई है और इसे रोका गया है. बाकी अन्य केंद्रों पर तमाम शिफ्टों की परीक्षाएं अपने तय शेड्यूल के अनुसार ही हो रही हैं.

कानपुर में क्यों रद्द हुई परीक्षा?

कानपुर के एक परीक्षा केंद्र पर होने वाली परीक्षा को इसलिए रद्द किया गया है, क्योंकि परीक्षा केंद्र की क्षमता से दोगुने उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए थे. कई उम्मीदवार परीक्षा देने पहुंचे, लेकिन एग्जाम नहीं दे पाए. इसके चलते केंद्र पर काफी हंगामा और अफरा-तफरी मच गई थी. छात्रों और एसएससी अधिकारियों के बीच बातचीत के बाद परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया गया. SSC ने कानपुर के पुरवामीर स्थित 'श्रीमती रामकली इकबाल बहादुर ऑनलाइन सेंटर' पर दो शिफ्टों में SSC GD परीक्षा करवाई थी, इस केंद्र पर बैठने की क्षमता केवल 399 छात्रों की थी, लेकिन दूसरी शिफ्ट में एडमिट कार्ड मिलने के बाद करीब 819 उम्मीदवार परीक्षा देने पहुंच गए.

जारी होंगे नए एडमिट कार्ड

एसएससी (SSC) की तरफ से प्रभावित उम्मीदवारों को आश्वासन दिया गया है कि उनके लिए जल्द ही परीक्षा का आयोजन दोबारा किया जाएगा. परीक्षा की नई तारीख और समय की घोषणा जल्द ही एसएससी की आधिकारिक रीजनल वेबसाइट पर की जाएगी. फिलहाल इसके लिए उम्मीदवारों को थोड़ा इंतजार करना होगा. इसके अलावा परीक्षा से ठीक पहले छात्रों के लिए नए एडमिट कार्ड भी जारी किए जाएंगे. 

सोशल मीडिया की अफवाहों से बचने की सलाह 

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे सोशल मीडिया पर चल रही किसी भी तरह की अफवाह या जानकारी पर भरोसा न करें. परीक्षा की नई तारीखों और शेड्यूल से जुड़ी जानकारी के लिए सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट पर यकीन करें. 

ये भी पढ़ें - कोचिंग बनाम UPSC, बदले पैटर्न ने उड़ाए होश, क्या कोचिंग के भरोसे नहीं निकलेगा अब एग्जाम?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com