SSC CGL Tier 1 Answer Key 2024: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी सीजीएल टियर-1 आंसर-की जारी कर दी है. जिन उम्मीदवारों ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन 2024 टियर 1 की परीक्षा में भाग लिया है, वे प्रोविजनल आंसर-की एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से चेक कर सकते हैं. एसएससी ने लिंक जारी तो किया है, लेकिन वह अभी खुल नहीं रहा है. इस संबंध में एक संदेश आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर स्क्रॉल कर रहा है. इसमें लिखा है, ''टेक्निकल डिफिकल्ट के चलते हम वर्तमान में सीजीएलई 2024 आंसर-की चैलेंज के लिए लिंक खोलने में असरम्थ हैं. कृपया कुछ समय बाद प्रयास करें.'' SSC CGL Tier 1 Answer Key 2024: डायरेक्ट लिंक
एसएससी ने उम्मीदवारों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर और ईमेल एड्रेस जारी किया है. अगर कोई उम्मीदवार आंसर-की या अन्य के संबंध में कोई पूछताछ करना चाहता है या फिर सहायता चाहता है तो वह एसएससी हेल्पडेस्क पर ई-मेल- helpdesk-ssc@ssc.nic.in या टोल फ्री नंबर 1800-309-3063 पर कॉल कर सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ऑब्जेक्शन दर्ज करने
यदि कोई उम्मीदवार एसएससी सीजीएल टियर 1 आंसर-की से संतुष्ट नहीं है, वह अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है. आपत्ति 3 अक्टूबर, 2024 (शाम 6 बजे) से 6 अक्टूबर, 2024 (शाम 6 बजे) तक दर्ज किया जा सकता है. आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये प्रति प्रश्न या उत्तर का भुगतान करना होगा. 6 अक्टूबर, 2024 को शाम 6 बजे के बाद प्राप्त आपत्तियां स्वीकार नहीं किए जाएंगे.
9 सितंबर से 26 सितंबर को हुई थी परीक्षा
एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा का आयोजन 9 सितंबर से 26 सितंबर 2024 तक देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था. इस परीक्षा में उत्तीर्ण करने के लिए अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 30 प्रतिशत, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 25 प्रतिशत और अन्य सभी श्रेणियों के लिए 20 प्रतिशत अंक की जरूरत है. इस भर्ती अभियान के माध्यम से लगभग 17727 रिक्तियों को भरा जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं