SSC CGL 2024 Tier-1 Final Marks: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सीजीएल यानी कंबाइंड ग्रेजुएट
लेवल (CGL) टियर 1 परीक्षा का मार्क्स जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया है, वे एसएससी सीजीएल 2024 टियर 1 परीक्षा के मार्क्स आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से चेक कर सकते हैं. मार्क्स डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्टर्ड आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा. ये मार्क्स 31 दिसंबर 2024 को शाम 6 बजे तक ही वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे. SSC CGL 2024 Tier-1 Marks: डायरेक्ट लिंक

आयोग ने एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा में पास उम्मीदवारों के ही मार्क्स अपनी वेबसाइट पर जारी नहीं किए हैं. बल्कि नॉन शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के मार्क्स भी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं. ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार ''शॉर्टलिस्टेड और नॉन शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों के मार्क्स आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं. उम्मीदवार अपने मार्क्स 16 दिसंबर 2024 की शाम 6 बजे से 31 दिसंबर 2024 की शाम 6 बजे तक अपने रजिस्टर्ड आईडी और पासवर्ड का प्रयोग कर चेक कर सकते हैं.''
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा का रिजल्ट 5 दिसंबर को घोषित किया गया था, जिसमें कुल 1 लाख 86 हजार 509 उम्मीदवार सफल रहे हैं. सफल उम्मीदवार टियर 2 परीक्षा में भाग ले सकते हैं. एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा का आयोजन 18, 19 और 20 जनवरी 2025 को किया जाएगा.
बता दें कि टियर 1 परीक्षा का आयोजन 9 सितंबर से 24 सितंबर 2024 के बीच किया गया था. आयोग द्वारा आंसर-की 3 अक्टूबर 2024 को जारी किया गया था, जिसपर 8 अक्टूबर 2024 तक आपत्तियां मांगी गई थीं.
एसएससी सीजील भर्ती अभियान के जरिए ग्रुप बी और ग्रुप सी के कुल 17 हजार 727 पदों को भरा जाना है. ये भर्तियां केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालय, विभाग और आर्गेनाइजेशन में की जाएंगी.
एसएससी सीजीएल टियर 1 मार्क्स को कैसे चेक करें (How to check SSC CGL 2024 Tier 1 Marks)
सबसे पहले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर लॉगिन ऑप्शन पर जाएं और वहां अपने रजिस्टर्ड आईडी और पासवर्ड दर्ज करें.
ऐसा करने के साथ ही एसएससी सीजीएल टियर 1 मार्क्स स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे.
इसके बाद मार्क्स को डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं