विज्ञापन
This Article is From Dec 11, 2017

South East Central Railway Recruitment 2017: 1785 पदों पर निकाली गई हैं भर्तियां, जल्द करें आवेदन

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का 12वीं कक्षा में 50 फीसदी अंक से पास होना जरूरी है.

Also Read in
South East Central Railway Recruitment 2017: 1785 पदों पर निकाली गई हैं भर्तियां, जल्द करें आवेदन
फाइल फोटो
कोलकाता: साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (South East Central Railway) ने अपने यहां खाली पड़े एपरेंटिस पद भर्तियां निकाली हैं. इच्छुक आवेदक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. निकाली गई सभी भर्तियां एपरेंटिस के पद के लिए हैं. इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीखी 02 जनवरी 2018 है.

यह भी पढ़ें: 26 पदों पर मांगे गए आवेदन, योग्यता के आधार पर होगा चुनाव

यह होगी योग्यता- आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का 12वीं कक्षा में 50 फीसदी अंक से पास होना जरूरी है. साथ ही संबंधित पोस्ट के लिए आईटीआई की डिग्री भी होना अनिवार्य है.

उम्र सीमा- 01-01-2018 तक आवेदक की उम्र 15 से 24 साल के बीच होनी चाहिए. 

इतना देना होगा आवेदन शुल्क- सामान्य वर्ग के आवेदकों के लिए 100 रुपये आवेदन शुल्क तय किया गया है, जबकि एससी व एसटी, महिलाओं और दिव्यांग से किसी भी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा.आवेदक नेट बैंकिंग , डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड क माध्यम से भी यह शुल्क जमा करा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: 307 पदों के लिए आवेदन करने के लिए कुछ ही दिन बचे हैं शेष

कुल पदों की संख्या- 1785
सामान्य वर्ग के लिए कुल पद 917 हैं
ओबीसी वर्ग के लिए कुल पद 481 हैं
एससी वर्ग के लिए कुल पद 258 हैं
एसटी वर्ग के लिए कुल पद 133 हैं

VIDEO: एलजी आवास के बाहर गेस्ट टीचर ने किया प्रदर्शन


 नोट- इन पदों से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए विभाग की वेबसाइट पर जा सकते हैं. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
South East Central Railway Recruitment 2017, Jobs India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com