इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक मर्चेंट नेवी ऑफिसर अपने माता-पिता से मिलते हुए भावुक होता नजर आया. दरअसल भारतीय नौसेना में ऑफिसर का पद हासिल करने के बाद जब बेटा पहली बार घर लौटा तो गांव वालों ने धूमधाम से उसका स्वागत किया. बुजुर्ग माता-पिता नम आंखों से अपने बेटा का स्वागत करते हुए नजर आए. कच्चे मकान में रहने वाले इस परिवार ने अपने बेटे की पढ़ाई में कोई कमी नहीं रहने दी. उसका ही नतीजा है कि आज उनका बेटा भारतीय नौसेना (Indian Navy) में ऑफिसर.
भारतीय नौसेना से अपनी ट्रेनिंग पूरी कर सफेद वर्दी में पहली बार बेटा गांव लौटा, तो उसे देखकर माता-पिता बेहद ही खुश हुए. वहीं बेटे ने अपने माता-पिता के पैर छूए और उन्हें सैल्यूट भी किया. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने माता-पिता को सलाम करते हुए कहा कि आर्थिक स्थिति सही न होने के बाद भी उन्होंने अपने बेटे को अच्छी शिक्षा दी. इसी का नतीजा है की बेटा आज ऑफिसर बन सका. यह एक बेहद भावुक और प्रेरणादायक कहानी है जोकाफी वायरल हो रही है.
भारतीय नौसेना का हिस्सा कैसे बनें
भारतीय नौसेना (Indian Navy) में सब-लेफ्टिनेंट प्रवेश स्तर का पद होता है. नेवी में शामिल होने के लिए 12वीं में भौतिक विज्ञान (Physics) और गणित (Maths) अनिवार्य होते हैं. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा साल में दो बार लिखित परीक्षा आयोजित की जाती है, जिसके बाद SSB इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट होता है. जो लोग इस पास करते हैं उनका चयन हो जाता है. सब-लेफ्टिनेंट का शुरुआती वेतन56,100 शुरू से होता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं