Govt Job Age Limit: कॉलेज की पढ़ाई के बाद किसी प्रोफेशनल डिग्री को करने के बाद पता ही नहीं चलता है कि सरकारी नौकरी की उम्र कब निकल गई है. केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकार के तमाम विभागों में सरकारी नौकरी पाने की उम्र 30 साल है. जनरल श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए सरकारी विभाग में नौकरी के लिए आवेदन करने की अधिकतम उम्र 30 से 35 साल है. लेकिन अब 40 से 45 साल से ऊपर वाले उम्मीदवार भी सरकार नौकरी का लाभ पा सकते हैं. दरअसल तेलंगाना सरकार ने आने वाले दिनों में नई भर्तियों के लिए अधिकतम आयु सीमा में बदलाव किया है. राज्य सरकार ने सरकारी नौकरी के लिए अप्लाई करने की अधिकतम उम्र 46 साल की दी है. ऐसे में अब तेलंगाना में भर्ती के लिए 40 से 46 साल वाले व्यक्ति भी आवेदन कर सकते हैं.
Railway Bharti 2024: रेलवे ने टेक्निशियन के 9000 पदों के लिए जारी किया नोटिस, इस तरह होगा चयन
तेलंगाना सरकार ने नई भर्ती में अधिकतम आयु सीमा को बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया है. इस आदेश का लाभ उन लोगों को मिलेगा, जो 40 की उम्र में भी सरकारी नौकरी की चाह रखते हैं. सरकार ने निर्णय लिया गया है कि दो साल के समय के लिए समान सेवाओं के अतिरिक्त अन्य सेवाओं के लिए अधिकतम उम्र सीमा 44 साल से बढ़ाकर 46 साल तय की गई है.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
बता दें कि इससे पहले तेलंगाना सरकार ने टीएसपीएससी में सीधी भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 10 साल बढ़ाकर 34 से 44 साल करने का आदेश जारी किया गया था. तेलंगाना राज्य सरकार का यह कदम बेहद सराहनीय है, इससे बेरोजगारी की समस्या को कम करने और युवाओं को अधिक से अधिक अवसर मिलने की संभावनाओं में बढ़ोतरी होगी.
IIT JEE और UPSC से भी कठिन है यह परीक्षा, द वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर वन, जानिए किस देश में होती है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं