Railway Bharti 2024: अगर आप भी रेलवे की नई भर्ती का इंतजार कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है. रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने टेक्निशियन के 9000 पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस जारी किया है. नोटिस के अनुसार रेलवे जल्द ही इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा. खबरों की मानें तो रेलवे इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 मार्च से शुरू करेगा, जो 8 अप्रैल 2024 तक चलेगी. आरआरबी आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले भर्ती का फुल नोटिफिकेशन भी जारी करेगा. नोटिफिकेशन से इच्छुक उम्मीदवरों को भर्ती, आवेदन की तारीख, उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता, आयु आदि की जानकारी का उल्लेख होगा.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
Railway Bharti 2024: रिक्तियां
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने हाल ही में संगठन में टेक्निशियन के कुल नौ हजार पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस जारी किया है. ये भर्तियां टेक्निशियन ग्रेड 3 के 7900 पद और टेक्निशियन ग्रेड 1 सिग्नल के 1100 पदों के लिए हैं.
Railway Bharti 2024: कितनी होगी सैलरी
टेक्निशियन ग्रेड 3 पे स्केल 5 के प्रति महीने 29, 200 रुपये मिलेंगे. वहीं टेक्निशियन ग्रेड 1-पे स्केल 2 के तहत प्रति महीने 19,900 रुपये की सैलरी मिलेगी.
IIT JEE और UPSC से भी कठिन है यह परीक्षा, द वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर वन, जानिए किस देश में होती है
Railway Bharti 2024: कैसा होगा चयन
रेलवे टेक्निशियन के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन करेगा. आरआरबी हर साल टेक्निशियन भर्ती परीक्षा का आयोजन करता है. चयन प्रक्रिया में सीबीटी 1, सीबीटी 2, टाइपिंग टेस्ट, स्किल टेस या कंप्यूटर बेस्ट एप्टीट्यूड टेस्ट, मेडिकल परीक्षा और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन शामिल हैं. परीक्षा सीबीटी मोड यानी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट में होगी. सीबीटी परीक्षा का आयोजन अक्टूबर और दिसंबर 2024 में किया जाएगा.
राजस्थान में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, 70000 पदों पर भर्ती, नोटिफिकेशन जल्द होंगे जारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं