Sarkari Naukri In Punjab 2022-23: पंजाब शिक्षा विभाग (Punjab Education Department) ने मास्टर कैडर पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इसलिए जो लोग पंजाब में सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri In Punjab 2022) की खोज में लगे हैं. वो बिना देरी किए मास्टर कैडर पदों पर आवेदन कर दें. पंजाब शिक्षा विभाग की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 मार्च 2022 है. पहले ये तारीख 30 जनवरी 2022 थी. लेकिन अब इसे बढ़ा दिया गया है. पंजाब मास्टर कैडर भर्ती 2022 (Punjab Master Recruitment 2022) के तहत कुल 4161 पदों को भरा जाना है. शिक्षक की नौकरी (School Teacher Jobs In Punjab) की तलाश में लगे युवा बिना देरी किए अप्लाई कर दें.
ये भी पढ़ें- Budget 2022: बजट में मोदी सरकार ने युवाओं को दी बड़ी सौगात, 60 लाख नई नौकरियों का किया ऐलान
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पंजाब शिक्षा विभाग (Govt Jobs in Punjab) की ओर से जारी नोटिस के अनुसार इस सरकारी नौकरी 2022 के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन के जरिए ही किया जा सकता है. educationrecruitmentboard.com पर जाकर इच्छुक उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं. educationrecruitmentboard.com के होमपेज पर Recruitment सेक्शन दिया गया होगा. जहां पर एक फॉर्म होगा. इस फॉर्म के लिंक पर जाकर इसे भर दें. वहीं आवेदन करते हुए शुल्क भी भरना होगा जो कि 1000 रुपये है. आरक्षित वर्ग के लिए ये राशि 500 रुपये है.
योग्यता
मास्टर कैडर पदों के लिए वहीं उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने ग्रेजुएशन के साथ बीएड की पढ़ाई की हो. वहीं आयु सीमा 37 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. इन मानकों को अगर आप पूरा करते हैं, तो शिक्षक (Teacher Jobs 2022) पदों पर निकली इन वैकेंसी के लिए अप्लाई कर दें.
वैकेंसी डिटेल
मैथ्स – 912 पद
साइंस – 859 पद
हिंदी – 240 पद
पंजाबी – 534 पद
सोशल साइंस – 633 पद
इंग्लिश – 790
इस लिंक पर जाकर भर्ती का नोटिफिकेशन: Sarkari Naukri In Punjab 2022
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं