UP Instructor Recruitment 2022 : उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्श्न कमीशन (UPSSSC) बंपर नौकरी का विकल्प लेकर आया है. कमीशन ने 2504 पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं. आयोग ने पीईटी (PET 2021) में पास उम्मीदवारों के लिए इंस्ट्रक्टर मुख्य परीक्षा 2022 के लिए अधिसूचना की घोषणा की है. इंस्ट्रक्टर मुख्य परीक्षा हेतु केवल वहीं उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जो प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (Preliminary Eligibility Test- PET-2021) में सम्मिलित हुए हैं एवं उन्हें आयोग द्वारा स्कोर कार्ड जारी किया गया है. आपको बता दें कि इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 जनवरी 2022 से शुरू हुई थी. योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 8 फरवरी से आवेदन कर सकते हैं. इस तिथि के बाद कोई आवेदन/ फीस स्वीकार नहीं होंगी. आवेदक अपने आवेदन का प्रिंटआउट तब तक नहीं निकाल सकेगा जब तक कि उसकी फीस/ शुल्क का समायोजन बैंक द्वारा नहीं कर दिया जाता. आवेदन फॉर्म में किसी तरह की गलती होने पर गलती सुधार 15 फरवरी 2022 तक किया जा सकता है.
इंस्ट्रक्टरः 2504 पद
योग्यता
किसी मान्यता प्राप्त स्कूल या शिक्षा बोर्ड से दसवीं की परीक्षा पास हो. इसके साथ आईटीआई और पीईटी 2021 पास किया हो.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आयु सीमा
उम्मीदवार की उम्र 01 जुलाई 2022 को न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए. ओबीसी, एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार छूट मिलेगी.
चयन प्रक्रिया
मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों द्वारा मुख्य परीक्षा हेतु परीक्षा शुल्क का भुगतान मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र डाउनलोड करने से पूर्व किया जाएगा.
आवेदन शुल्क
जनरल और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 25 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 25 रुपये और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 25 रुपये शुल्क देना होगा. उम्मीदवारों को इन पदों के लिए आवेदन करते समय शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम यानी डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के जरिए करना होगा.
ऑनलाइन आवेदन
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं. होमपेज पर Live Advertisement Segment के संबंधित विज्ञापन पर क्लिक कर विज्ञापन को Download/View कर सकते हैं.
ऑनलाइन आवेदन/शुल्क जमा करना प्रारंभ होने की तिथिः 18 जनवरी 2022
ऑनलाइन आवेदन / शुल्क जमा/ आवेदन सबमिट करने की अंतिम तिथिः 8 फरवरी 2022
आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथिः 15 फरवरी 2022
ये भी पढ़ें : UP Lekhpal Bharti 2022: लेखपाल के 8085 पदों पर निकली हैं वैकेंसी, इस लिंक पर जाकर भरें आवेदन फॉर्म
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं