Sarkari Naukri: बिहार पुलिस (Bihar Police)/बिहार सैन्य पुलिस/ विशेषीकृत इंडिया रिजर्व वाहिनी/ बिहार राज्य औद्योगिक सुरक्षा वाहिनी में 'सिपाही' (Bihar Police Constable) के 11,880 पदों पर भर्तियां होनी हैं. इन पदों पर 4 नवंबर आवेदन करने की आखिरी तारीख है, लेकिन कुछ उम्मीदवारों को इसमें छूट दी जा रही है और वे 7 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं. वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जारी नोटिस के मुताबिक विज्ञापन संख्या 2/2018 के वैसे अभ्यर्थी जिन्होंने विज्ञापन संख्या 2/2019 के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करते समय किसी कारणवश अपना आवेदन रद्द कर दिया है, और निर्धारित उम्र सीमा से अधिक (Overage) हो जाने के कारण पुन: अपना आवेदन नहीं कर पा रहे हैं उनके लिए दिनांक 5.11.2019 से 7.11.2019 तक ऑनलाइन आवेदन करने हेतु अलग से प्रबंध किया गया है.
नोटिस देखने के लिए यहां क्लिक करें.
वैकेंसी डिटेल
पद का नाम
कॉन्स्टेबल
कुल पदों की संख्या
11,880 पद
योग्यता
उम्मीदवार 12वीं पास होना चाहिए.
उम्र सीमा
सामान्य उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 25 साल निर्धारित की गई है. उम्र की गणना 1 अगस्त, 2019 से होगी. मैट्रिक सर्टिफिकेट में जो उम्र दी गई है, वही देखी जाएगी.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
सैलरी
लेवल-3: 21,700 — 69,100 रुपये तक
आवेदन फीस
GEN/EWS/OBC- 450 रुपये
SC/ST- 112 रुपये
चयन प्रक्रिया
- पहला चरण
पहले चरण में उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी. लिखित परीक्षा का स्तर 12वीं होगा और इसमें ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे. लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी. ये परीक्षा सिर्फ क्वालीफाइंग होगी यानी कि इसमें हासिल हुए अंकों को मेरिट में नहीं जोड़ा जाएगा.
- दूसरा चरण
लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को दूसरे चरण की शारीरिक दक्षता परीक्षा के देनी होगी. शारीरिक योग्यता/दक्षता परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी. फाइनल मेरिट लिस्ट शारीरिक योग्यता में तीन स्पर्धाओं - दौड़, ऊंची कूद, और गोला फेंक में उम्मीदवार द्वारा प्राप्त कुल अंकों के आधार पर बनेगी.
ऐसे करें अप्लाई
योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं, साथ ही आप नीचे दिए गए लिंक की मदद से भी आवेदन कर सकते हैं.
Bihar Police Constable Apply Online
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें.
अन्य खबरें
SSC CHSL Exam: सीएचएसएल परीक्षा की डिटेल दिसंबर में होगी जारी, अगले साल होनी है परीक्षा
RRB NTPC, Group D: आरआरबी एनटीपीसी और ग्रुप डी परीक्षा में आ सकते हैं ये सवाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं