How to get govt job in 1 year : हर साल देश में लाखों युवा अलग-अलग सरकारी नौकरियों का एग्जाम देते हैं. लेकिन दिन-रात की कड़ी मेहनत के बाद कुछ ही सफलता का स्वाद चख पाते हैं. ऐसे में असफल अभ्यार्थी फिर से तैयारी में जुट जाते हैं, जबकि कई हताश निराश होकर बैठ जाते हैं. आपको बता दें कि सरकारी नौकरी पाने की राह किताबों में डूबने से नहीं बल्कि स्मार्ट स्ट्रैटजी के साथ आसान होती है. अगर सही योजना के साथ तैयारी की जाए तो 1 साल के अंदर आपका सिलेक्शन पक्का कर सकती है.
किसी भी कॉम्पिटिटिव एग्जाम को क्रैक करने के लिए यह जानना जरूरी है कि किस विषय को कितना समय देना है और किस टॉपिक पर सबसे ज्यादा फोकस करना है. आज के इस आर्टिकल में हम आपको 5 आसान और असरदार टिप्स बताने जा रहे हैं, जिसे आप फॉलो करते हैं तो 1 साल में सरकारी नौकरी क्रैक कर सकते हैं. तो देर किसा बात की आइए जानते हैं...
सरकारी नौकरी की तैयारी करने की 5 स्मार्ट टिप्स - 5 Smart Tips for Preparing for Government Jobs
पहली टिप्स
परीक्षा पैटर्न और सिलेबस का करें एनालिसिसतैयारी का सबसे पहला नियम है सिलेबस (Syllabus) और एग्जाम पैटर्न की गहरी समझ .परीक्षा के हर हिस्से का एनालिसिस करें. इससे आपको पता चलेगा कि किस सेक्शन का वेटेज ज्यादा है और क्या पढ़ना जरूरी है. बता दें कि जिन एग्जाम्स में निगेटिव मार्किंग होती है उसके लिए यह रणनीति बहुत कारगर साबित होती है .
दूसरी टिप्स
सेल्फ एनालिसिस करेंपहले उन विषयों को मजबूत करें जिनमें आप बेहतर हैं, ताकि वहां से एक भी नंबर न छूटे . इसके बाद कमजोर विषयों पर काम करने के लिए रोजाना अधिक समय दें .
तीसरी टिप्स
SMART गोल और टाइम टेबल है जरूरीअपने 1 साल के समय को छोटे-छोटे गोल्स में बांटें. आपका लक्ष्य SMART (Specific, Measurable, Achievable, Relevant, Time-Bound) होना चाहिए .
बता दें कि रोजाना 12 से 16 घंटे पढ़ने की जरूरत नहीं है, बल्कि एक टाइम टेबल बनाकर अगर आप रोजाना 5 से 6 घंटे भी पूरी फोकस के साथ पढ़ते हैं, तो आपके सरकारी नौकरी पाने का रास्ता साफ हो सकता है.
चौथा टिप्स
पिछले सालों के पेपर्स और मॉक टेस्ट करें प्रैक्टिस
परीक्षा से 1-2 महीने पहले केवल रिविजन और रेग्यूलर मॉक टेस्ट देने पर ध्यान दें. इससे आपका टाइम मैनेजमेंट (Time Management) सुधरेगा. यह सरकारी नौकरी का रास्ता पक्का करने का सबसे जरूरी टिप्स.
पांचवां टिप्स
शॉर्ट नोट्स और डेली रिवीजनतैयारी के दौरान अपने हाथ से शॉर्ट नोट्स (Short Notes) जरूर बनाएं. परीक्षा के ठीक पहले पूरी किताब पढ़ना पॉसिबल नहीं है. ऐसे में ये शॉर्ट नोट्स लास्ट मोमेंट में रिविजन करने के लिए रामबाण साबित होते हैं.
जरूरी टिप्स
बहुत से अभ्यार्थी एक साथ कई कंपीटिटव एग्जाम की तैयारी करने लगते हैं, जबकि एक बार में आप एक ही एग्जाम पर ध्यान दें. उसकी सिलेबस को गहराई से समझें. इससे आप सरकारी नौकरी की राह आसान हो सकती है.
यह भी पढ़ें- NTA SHRESHTA 2027: मेधावी SC और DNT छात्रों को मिलेगा नामी स्कूलों में पढ़ने का चांस, जानिए पूरी प्रोसेस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं