- कुल 1273 पदों पर भर्ती होनी है.
- ये वैकेंसी 10वीं पास के लिए है.
- आवेदन की प्रक्रिया चल रही है.
RRB, Sarkari Naukri: वेस्ट सेंट्रल रेलवे (West Central Railway) ने अप्रेंटिस के तहत विभिन्न पदों पर वैकेंसी निकाली हैं. भर्ती कुल 1273 पदों पर होनी है जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. आवेदन करने की आखिरी तारीख 14 फरवरी 2020 है. इन पदों पर 10वीं पास लोग आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने वाले के पास आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए. अगर आप इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ने के बाद ही अप्लाई करें.
RRB, West Central Railway भर्ती से जुड़ी जानकारी
पद के नाम
जीजल मैकेनिक, इलेक्ट्रिशन, वेल्डर, मशीनिस्ट, फिटर, टर्नर, वायरमैन, कारपेंटर, पेंटर, गार्डनर, पंप ऑपरेटर कम मैकेनिक, हॉरिकल्चर असिस्टेंट, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, स्टेनोग्राफर, डिजीटल फोटोग्राफी, हाउस कीपर और अन्य
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार 10वीं पास होना चाहिए, साथ ही उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी से मान्यता प्राप्त आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए.
उम्र सीमा
उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 15 साल साल होनी चाहिए. वहीं, उम्मीदवार 24 साल का नहीं होनाचाहिए. उम्र की गणना 08.01.2020 के हिसाब से की जाएगी.
आवेदन फीस
100 रुपये
इस आधार पर होगा चयन
उम्मीदवारों के चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी. उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के
आधार पर किया जाएगा. ये मेरिट लिस्ट 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर बनाई
जाएगी.
ऐसे करें अप्लाई
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार वेबसाइट mponline.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर भी आवेदन किया जा सकता है.
Railway Apply Online
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं