विज्ञापन
This Article is From Mar 20, 2018

रेलवे ने निकालीं 89409 पदों पर भर्तियां, जल्दी करें एप्लाई, ये है आखिरी तारीख

इन पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी को 10वीं के साथ-साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई होना चाहिए या उसके समकक्ष डिप्लोमा होना चाहिए. 

रेलवे ने निकालीं 89409 पदों पर भर्तियां, जल्दी करें एप्लाई, ये है आखिरी तारीख
रेलवे में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका
रेलवे में नौकरी करने की इच्छा रखते हैं तो ये आपके लिए सुनहरा मौका है. रेलवे ने ग्रुप सी और ग्रुप डी के 89409 पदों पर भर्तियों की घोषणा की है. इनमें 62907 पोस्ट ग्रुप सी के लिए हैं जबकि 62907 पोस्ट ग्रुप डी की भर्ती के लिए हैं. आप इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. दोनों ही ग्रुप की भर्तियों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 31 मार्च 2018 है.

कुल पदों की संख्या
ग्रुप सी: 26502
ग्रुप डी: 62907

पदों का विवरण: 
ग्रुप सी
असिस्टेंट लोको पायलट- 17673 
अन्य तकनीकी पद- 8829 पद

बोर्ड ने ग्रुप डी के लिए हेल्पर, ट्रैक मेन्टेनर, हॉस्पीटल अटेन्डेन्ट, असिस्टेंट प्वॉइन्ट्समैन, गेटमैन और पोर्टर पदों पर आवेदन मांगे हैं. 

RRB Recruitment: 90 हजार पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए आरआरबी जल्द जारी करेगा एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड
 
आवेदन के लिए योग्यता. 
इन पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी को 10वीं के साथ-साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई होना चाहिए या उसके समकक्ष डिप्लोमा होना चाहिए. 

आयुसीमा: ग्रुप सी के लिए अभ्यर्थी की आयु 1.7.2018 तक 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए. वहीं ग्रुप डी के लिए आयुसीमा 18 से 33 वर्ष है. 

आवेदन का शुल्क
एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक, आर्थिक पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 250 रुपये का शुल्क देना होगा. वहीं अन्य अभ्यर्थियों के लिए 500 रुपये का शुल्क अदा करना होगा. 

चयन प्रक्रिया
इन पदों पर अभ्यर्थी का चयन कम्प्यूटर आधारित लिखित परीक्षा और ग्रुप सी के लिए एप्टीट्यूट टेस्ट के जरिए किया जाएगा. वहीं ग्रुप डी के लिए एप्टीट्यूट टेस्ट की जगह शारीरिक क्षमता से भी गुजरना होगा.
 
सरकारी नौकरी से संबंधित अन्य ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें. 
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rrb Recruitment 2018, Government Jobs 2018, Jobs In Railways
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com