- जेई का रिजल्ट 7 अगस्त तक जारी होगा.
- रिजल्ट आरआरबी वेबसाइट्स पर आएगा.
- इस महीने के आखिरी सप्ताह में दूसरे स्टेज की परीक्षा होगी.
रेलवे जूनियर इंजीनियर का रिजल्ट (RRB JE Result 2019) जल्द ही जारी कर दिया जाएगा. रेलवे भर्ती बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी ने एनडीटीवी को बताया था कि जूनियर इंजीनियर, डिपो सामग्री अधीक्षक और रासायनिक और धातुकर्म सहायक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट (RRB JE CBT 1 Result) अगस्त के पहले सप्ताह में जारी किया जाएगा. पहले सप्ताह के हिसाब से 7 अगस्त तक रिजल्ट (RRB Result) जारी कर दिया जाएगा. उम्मीदवार अपने रीजन की आरआरबी वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे. उम्मीदवारों को रिजल्ट चेक करने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि सबमिट करनी होगी. बता दें कि पहली स्टेज की परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार ही दूसरे स्टेज की परीक्षा में भाग ले सकेंगे. दूसरे स्टेज की परीक्षा में 150 सवाल पूछे जाएंगे और परीक्षा को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को 120 मिनट का समय मिलेगा. उम्मीदवारों को पास होने के लिए कम से कम 40 फीसदी अंक लाने होंगे. इस परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन के लिए बुलाया जाएगा. जिसके बाद सफल उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी.
RRB JE Result 2019 ऐसे कर पाएंगे चेक
- उम्मीदवारों को अपने रीजन की आरआरबी वेबसाइट पर जाना होगा.
- वेबसाइट पर दिए गए RRB Junior Engineer के रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा.
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि सबमिट कर लॉग इन करना होगा.
- आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखने लगेगा.
- आप अपने रिजल्ट का प्रिंट ऑउट ले पाएंगे.
अन्य खबरें
Sarkari Naukri: आंगनवाड़ी में महिला पर्यवेक्षक के 3034 पदों पर निकली वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन
RRB RRC Group D: रिजेक्ट एप्लीकेशन की होगी जांच, जानिए मॉडिफिकेशन लिंक पर रेलवे के अधिकारी ने क्या कहा
-
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं