- आरआरबी ने रॉ मार्क्स जारी कर दिए हैं.
- उम्मीदवार अब रॉ मार्क्स चेक कर सकते हैं.
- रिजल्ट 4 मार्च को जारी हुआ था.
रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Board) ने उम्मीदवारों के रॉ मार्क्स जारी कर दिए हैं. अब उम्मीदवार अपने रॉ मार्क्स (RRB Raw Marks) के साथ ये चेक कर सकते हैं कि उनके कितने सवाल सही और गलत हुए हैं. उम्मीदवारों को रॉ मार्क्स चेक करने के लिए अपने रीजन की आरआरबी वेबसाइट पर जाकर लॉग इन करना होगा. रॉ मार्क्स चेक करने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉग इन करना होगा. बता दें कि उम्मीदवारों की मांग के बाद रेलवे (RRB) ने रॉ मार्क्स जारी किए हैं. कई उम्मीदवारों को ग्रुप डी रिजल्ट (RRB Group D Result) में 100 से ज्यादा नॉर्मलाइज्ड मार्क्स मिले हैं, जिसको लेकर कई उम्मीदवारों ने सवाल खड़े किए हैं. उम्मीदवारों का कहना है कि अगर पेपर कठिन था तो उम्मीदवारों के 100 से ज्यादा नॉर्मलाइज्ड मार्क्स (RRB Normalized Marks) कैसे हो गए. उम्मीदवारों का कहना है कि अगर किसी उम्मीदवार को 110 नॉर्मलाइज्ड मार्क्स मिले हैं यानी कि उसके रॉ मार्क्स करीब 90 है, अगर उम्मीदवार को 90 नंबर मिले हैं तो पेपर कठिन कैसे हुआ? बता दें कि नॉर्मलाइजेशन के बाद किसी के 4 तो किसी के 20 से ज्यादा अंक तक बढ़ाए गए हैं. बता दें कि हर शिफ्ट में अलग अलग सेट का पेपर होता है, कोई पेपर आसान तो कोई मुश्किल हो सकता है. जिन उम्मीदवारों का पेपर कठिन होता है उनके नंबर बढ़ा दिए जाते हैं और जिनका आसान होता है उनके नंबर काट लिए जाते हैं.
RRB Group D Result 2019: सोशल मीडिया पर उम्मीदवार अपने रॉ मार्क्स शेयर कर रहे हैं.RRB Group D Result 2019: ऐसे चेक करें रॉ मार्क्स
स्टेप 1: उम्मीदवार अपने रीजन की आरआरबी वेबसाइट पर जाएं.
स्टेप 2: वेबसाइट पर दिए गए Click here to view the normalised score and shortlisting status के लिंक पर क्लिक करें. (ये वहीं लिंक है जिस पर आपने अपने मार्क्स चेक किए थे)
स्टेप 3: अब रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉग इन करें.
स्टेप 4: अब आप रॉ मार्क्स, कितने सवाल सही या गलत हुए ये चेक कर सकते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
RRB Group D PET Admit card: जारी हुआ शारीरिक दक्षता परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड
आपको बता दें कि उम्मीदवारों का कहना है कि रेलवे ग्रुप डी (RRB Group D) परीक्षा में बहुत बड़ा घोटाला हुआ है. पटना में उम्मीदवार प्रदर्शन कर रहे हैं. इसके अलावा कई शहरों में ग्रुप डी रिजल्ट के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है. उम्मीदवारों ने रिजल्ट रद्द करने की मांग की है.
RRB से जुड़ी खबरें
RRB Recruitment 2019: रेलवे में मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड कैटेगरी के तहत 1,665 पदों पर निकली वैकेंसी, जानिए डिटेल
RRB Group D Result 2019: जानिए कैसे आए उम्मीदवारों के 100 से ज्यादा नंबर
RRB ALP CBT 2 Result: रेलवे एएलपी सीबीटी 2 का रिजल्ट जल्द, ऐसे कर पाएंगे चेक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं