विज्ञापन

RRB Group D Cut Off 2026: रेलवे ग्रुप डी का कट-ऑफ जारी, यहां देखें अपने जोन और कैटेगरी के मार्क्स

RRB Group D Cut Off 2026 जारी कर दिया गया है. अहमदाबाद, भोपाल, प्रयागराज समेत सभी जोनों के कैटेगरी वाइज (UR, OBC, SC, ST, EWS) कट-ऑफ मार्क्स और रिजल्ट यहां जानें.

RRB Group D Cut Off 2026: रेलवे ग्रुप डी का कट-ऑफ जारी, यहां देखें अपने जोन और कैटेगरी के मार्क्स
उम्मीदवार अपने रिजल्ट और पूरे कट-ऑफ की पीडीएफ फाइल डाउनलोड करने के लिए रेलवे की आधिकारिक रीजनल वेबसाइट्स पर विजिट करें.

RRB Group D Cut Off 2026: रेलवे में नौकरी की राह देख रहे उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी (CEN 08/2024) कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का रिजल्ट और कट-ऑफ मार्क्स घोषित कर दिए हैं. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने-अपने जोन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कट-ऑफ देख सकते हैं. 

जो उम्मीदवार इस कट-ऑफ लिस्ट में तय अंकों के बराबर या उससे ज्यादा नंबर लाए हैं, उन्हें अगले चरण यानी फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) के लिए शॉर्टलिस्ट कर लिया गया है. 

RRB Group D Cut Off 2026: 32 हजार से ज्यादा पदों के लिए हुई थी परीक्षा

यह भर्ती परीक्षा कुल 32,438 ग्रुप डी लेवल-1 पदों को भरने के लिए आयोजित की गई थी. इसके लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 17 नवंबर 2025 से 10 फरवरी 2026 तक चली थी. आखिरकार लंबा इंतजार खत्म हुआ और रिजल्ट के साथ ही जोन-वाइज कट-ऑफ भी पीडीएफ (PDF) फॉर्मेट में जारी कर दी गई है.

RRB Group D Cut Off 2026: जोन और कैटेगरी वाइज लिस्ट

नीचे दिए गए टेबल में आप प्रमुख जोन का कट-ऑफ देख सकते हैं:

जोन (Zones)अनारक्षित (UR)  एससी (SC)एसटी (ST)ओबीसी (OBC) ईडब्ल्यूएस (EWS)
 
Ahmedabad72.1634      66.06265   62.13333    71.14374       67.665
Bhubaneswar76.68726       67.1507158.189175.4310469.81246
Bhopal77.7344973.658267.670977.4102275.07329
Prayagraj78.1257372.4092866.658477.3177274.14863
 
Chennai78.0069470.6349063.0000076.6566371.11270
 
Ranchi72.8572658.938961.96082  71.8201361.63636


RRB Group D Cut Off 2026: अब आगे क्या होगा

उम्मीदवार अपने रिजल्ट और पूरे कट-ऑफ की पीडीएफ फाइल डाउनलोड करने के लिए रेलवे की आधिकारिक रीजनल वेबसाइट्स पर विजिट करें. फिजिकल टेस्ट (PET) की तारीखें भी जल्द ही घोषित की जाएंगी, इसलिए अपनी तैयारी शुरू कर दीजिए.

यह भी पढ़ें- RRB Group D Result 2026: रेलवे ने rrbcdg.gov.in पर जारी किया ग्रुप डी का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com