RRB ALP Answer Key 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) सीबीटी-1 परीक्षा 2025 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है. जिन उम्मीदवारों ने ये परीक्षा दी है, वो रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रोविजनल आंसर की चेक कर लें. अगर किसी उम्मीदवार को आंसर की में कोई गलती नजर आती है तो वो उसके लिए आपत्ति दर्ज कर सकता है. बता दें आरआरबी एएलपी सीबीटी-1 परीक्षा फरवरी में हुई थी. ये परीक्षा 13, 16, 17 और 18 फरवरी 2026 को आयोजित की गई थी. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 9,970 असिस्टेंट लोको पायलट पदों को भरा जाना है.
कैसे चेक करें प्रोविजनल आंसर की
- प्रोविजनल आंसर की देखने के लिए सबसे पहले अपनी क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- होमपेज पर RRB ALP CBT 1 Answer Key 2026 प्रोविजनल आंसर की का लिंक होगा.
- इसपर क्लिक कर दें.
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.
- सबमिट बटन पर क्लिक करें.
- आंसर की और रिस्पॉन्स शीट आपको दिखाई देगी.
- इसे डाउनलोड कर लें.
रेलवे भर्ती बोर्ड के अनुसार प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज करवाने की विंडो 26 मार्च, 2026 शाम 5 बजे खुली रहेगी. इसलिए समय रहते आपर्ति दर्ज करवा लें. हालांकि हर एक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए भुगतान भी करना होगा, जो कि 50 रुपये है. यह भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के जरिए ऑनलाइन करना होगा.
दर्ज आपत्तियो में से अगर कोई सही पाई जाएगी तो प्रोविजनल आंसर की में सुधार किया जाएगा. उसके बाद फाइल आंसर की जारी की जाएगी. फाइल आंसर की के आधार पर ही नतीजा जारी किए जाएंगे.
जो भी उम्मीदवार सीबीटी-1 परीक्षा 2025 में पास होंगे उन्हें अगले चरण (CBT-2) में बैठना होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं