विज्ञापन
This Article is From Feb 16, 2019

RRB ALP CBT Answer key: रेलवे ने जारी किया नोटिफिकेशन, 18 फरवरी को जारी होगी आंसर-की

RRB ALP Answer key Date: आरआरबी एएलपी आंसर-की जारी होने की तारीख आ गई है. आंसर-की 18 फरवरी को आरआरबी की सभी रीजनल वेबसाइट्स पर जारी की जाएगी.

RRB ALP CBT Answer key: रेलवे ने जारी किया नोटिफिकेशन, 18 फरवरी को जारी होगी आंसर-की
RRB ALP, Technician CBT Answer Key 18 फरवरी को जारी की जाएगी.
नई दिल्ली:

RRB ALP Answer key 18 फरवरी को जारी कर दी जाएगी. रेलवे ने आरआरबी वेबसाइट्स पर एक नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें साफ लिखा है कि आंसर-की 18 फरवरी को दोपहर 12 बजे जारी की जाएगी. आंसर-की (RRB ALP CBT Answer Key) का उम्मीदवार लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन जल्द ही उम्मीदवारों का इंतजार खत्म होने वाला है. दूसरे स्टेज में परीक्षा की आंसर-की (RRB ALP CBT 2 Answer key) आरआरबी की सभी वेबसाइट्स पर जारी की जाएगी. आंसर-की (RRB ALP, Technician Answer Key) चेक और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉग इन करना होगा. लॉग इन करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की जरूरत पड़ेगी. बता दें की आंसर-की पर उम्मीदवार 19 फरवरी सुबह 10 बजे से आपत्ति दर्ज करा पाएंगे. उम्मीदवार 20 फरवरी रात 11:59 pm तक ही आपत्ति दर्ज कर सकेंगे. 20 फरवरी के बाद ये लिंक सभी वेबसाइट्स से हटा दिया जाएगा.

RRB ALP Answer key

 

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स से आंसर-की चेक और डाउनलोड कर पाएंगे.
 

RRB ALP CBT 2 Answer Key ऐसे कर पाएंगे चेक
 

-उम्मीदवार आंसर-की चेक और डाउनलोड करने के लिए अपने रीजन की आरआरबी वेबसाइट पर जाएं.
- वेबसाइट पर दिए गए आंसर-की के लिंक पर क्लिक करें.
- अब रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉग इन करें.
- आंसर-की आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी.
- आप आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं.
- उम्मीदवार आंसर-की का प्रिंट ऑउट भी ले सकते हैं.

आरआरबी वेबसाइट्स
RRB Ahmedabad, RRB Ajmer, RRB Allahabad, RRB Bangalore, RRB Bhopal, RRB Bhubaneshwar, RRB Bilaspur, RRB Chandigarh, RRB Chennai, RRB Gorakhpur, RRB Guwahati, RRB Jammu, RRB Kolkata, RRB Malda, RRB Mumbai, RRB Muzaffarpur, RRB Patna,  RRB Ranchi, RRB Secunderabad, RRB Siliguri, RRB Thiruvananthapuram

RRB से जुड़ी अन्य खबरें
RRB ALP Answer key: 18 फरवरी को जारी होगी आंसर-की, ये है लेटेस्ट अपटेड, जानिए डिटेल
RRB Group D Result 2019: ग्रुप डी का रिजल्ट जल्द, RRB के अधिकारी ने दी ये जानकारी

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RRB ALP Answer Key Date, RRB ALP Answer Key, RRB ALP, RRB
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com