विज्ञापन

RPSC SI Re-Exam का रास्ता साफ, हाईकोर्ट के आदेश के बाद 8 जुलाई से खुल रही करेक्शन विंडो, ये 3 काम करना है जरूरी

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा 20 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती रिएग्जाम में साल 2021 की मूल भर्ती के सभी अभ्यर्थियों को अस्थाई रूप से शामिल होने की अनुमति दी गई है. यह अवसर राजस्थान उच्च न्यायालय के अंतरिम आदेश के क्रम में दिया जा रहा है.

RPSC SI Re-Exam का रास्ता साफ, हाईकोर्ट के आदेश के बाद 8 जुलाई से खुल रही करेक्शन विंडो, ये 3 काम करना है जरूरी
संशोधन करने से पहले अभ्यर्थियों को अपने वन टाइम रजिस्ट्रेशन में केवाईसी  प्रक्रिया पूरी करनी होगी, जिसके तहत लाइव फोटो, अंगूठे का निशान और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे.

RPSC SI Re-Exam Update 2026  : राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आगामी 20 सितंबर 2026 को होने वाली एसआई भर्ती के लिए होने वाले रिएग्जाम को लेकर बड़ी अपडेट हैं. आयोग ने साल 2021 की मूल भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों को अस्थाई रूप से शामिल होने की अनुमति दे दी है. इसके तहत रि-एग्जाम में शामिल होने के इच्छुक एसआई भर्ती परीक्षा-2021 में आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों को अपने आवेदन पत्र में आवश्यक विवरण अपडेट करने के लिए 8 जुलाई 2026 से 22 जुलाई 2026 तक का समय दिया गया है. जिन अभ्यर्थियों ने 8 मई 2026 को जारी प्रेस नोट के तहत पहले ही अपने आवेदन अपडेट कर लिए हैं, उन्हें दोबारा संशोधन करने की आवश्यकता नहीं है.

संशोधन के बाद स्क्रीन पर आ रहे स्वघोषणा पत्र को स्वीकार कर ओटीपी से सत्यापन करना अनिवार्य होगा, अन्यथा आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा. इसकी समस्त जिम्मेदारी स्वयं अभ्यर्थी की होगी. विस्तृत सूचना एवं दिशा-निर्देश आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है.

केवाईसी प्रोसेस करना होगा कंप्लीट

संशोधन करने से पहले अभ्यर्थियों को अपने वन टाइम रजिस्ट्रेशन में केवाईसी  प्रक्रिया पूरी करनी होगी, जिसके तहत लाइव फोटो, अंगूठे का निशान और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे. अभ्यर्थी अपनी एसएसओ आइडी से लॉगिन कर माई रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाकर आवेदन में सुधार कर सकते हैं. अगर किसी अभ्यर्थी का ओटीआर पुरानी आईडी से अन्य आइडी पर माइग्रेट हो चुका है, तो वे फैच एप्लीकेशन फॉर्म विकल्प का उपयोग कर सकते हैं.

टेक्निकल प्रॉब्लम आए तो क्या करें

वहीं, अगर किसी अभ्यर्थी को अपना आवेदन पत्र नई एसएसओ आईडी या ओटीआर (OTR) में ट्रांसफर करने में कोई तकनीकी समस्या आ रही है, तो वे आयोग के कैंडिडेट ग्रीवेंस पोर्टल पर जाकर 15 जुलाई 2026 तक अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

बता दें कि भर्ती की पात्रता शर्तें मूल विज्ञापन दिनांक 3 फरवरी 2021 एवं शुद्धि-पत्र दिनांक 7 जून 2021 अनुसार और परीक्षा पाठ्यक्रम पूर्व में जारी प्रेस नोट दिनांक 22 मई 2026 के अनुसार ही रहेगा.

अभ्यर्थी केवल अपने मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, पत्राचार का पता, लाइव फोटो, अंगूठे का निशान और हस्ताक्षर में ही सुधार कर सकेंगे. इसके अलावा आयु, शैक्षणिक योग्यता और आरक्षण जैसी मूल प्रविष्टियां पहले की तरह ही रहेंगी.  

इसके संबंध में अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए मूल एसआई भर्ती परीक्षा- 2021 के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की एप्लीकेशन आइडी, नाम, पिता का नाम, मोबाइल नं की अंतिम 4 डिजिट, गृह राज्य, गृह जिला एवं एसएसओ आइडी (SSO-ID) की लिस्ट आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है.

आयोग सचिव ने बताया कि यह अवसर अभ्यर्थियों को राजस्थान उच्च न्यायालय, जयपुर द्वारा पारित किए गए अंतरिम आदेश दिनांक 2 जुलाई 2026 के क्रम में दिया जा रहा है. इसके तहत एसआई भर्ती -2021 के तहत पूर्व भर्ती परीक्षा- 2021 में ऑनलाइन आवेदन करने वाले समस्त अभ्यर्थियों को अनन्तिम रूप से सम्मिलित किया जा रहा है.

इस बात रखें ध्यान, नहीं तो रद्द हो जाएगा आवेदन

दोबारा आयोजित हो रही परीक्षा में सम्मिलित होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन में ओटीआर में प्रयुक्त फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठा निशानी के प्रयोग की सहमति प्रदान करते हुए फाइनल सब्मिट कर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से सत्यापन करना अनिवार्य होगा, जो अभ्यर्थी इस प्रक्रिया को पूरा नहीं करेंगे, उनका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- MPSC ने सिविल जज और JMFC प्री-एग्जाम टाला, नई डेट जल्द करेगा जारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com