RPSC RAS 2021 Mains Result: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आरएएस मेन्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है. आयोग ने राज्य और अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी (मेन्स) परीक्षा, 2021 का रिजल्ट 30 अगस्त को जारी किया है. आरपीएससी ने रिजल्ट की घोषणा अपनी आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर की है. आरपीएससी आरएएस 2021 की मुख्य परीक्षा दे चुके उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट से अपने रोल नंबर की मदद से रिजल्ट की जांच कर सकते हैं. यहां नीचे दिए जा रहे आरपीएससी आरएएस मेन्स पीडीएफ लिंक पर क्लिक करके भी उम्मीदवार अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
RPSC RAS 2021 Mains Result: रिजल्ट के लिए डायरेक्ट लिंक

Add image caption here
इंटरव्यू में भाग लेना होगा
आरपीएससी आरएएस 2021 की मुख्य परीक्षा में 20 हजार 371 उम्मीदवार सफल रहे हैं. जबकि 17 हजार 890 उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग नहीं लिया था. बता दें कि आरपीएससी आरएएस 2021 की मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को आयोग चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी पर्सनैलिटी और वाइवा-वॉयस टेस्ट के लिए बुलाएगा. राजस्थान लोक सेवा आयोग ने पर्सनैलिटी टेस्ट की तारीखों की घोषणा अब तक नहीं की है. आयोग इसकी जानकारी जल्द ही अपनी वेबसाइट पर जारी करेगा.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
मार्च में हुआ थी परीक्षा
राजस्थान लोक सेवा आयोग आरएएस भर्ती परीक्षा के जरिए राज्य में कुल 988 भर्तियां करेगा. आयोग ने RAS मुख्य परीक्षा का आयोजन 20 और 21 मार्च को दो पालियों में किया था. परीक्षा राज्य के संभाग मुख्यालयों के 113 केंद्रों पर आयोजित की गई थी. यदि कोई उम्मीदवार विज्ञापन/नियमों के अनुसार निर्धारित पात्रता की शर्तों को पूरा नहीं करता है, तो परिणाम घोषित होने के बाद भी उसकी उम्मीदवारी को आयोग द्वारा खारिज कर दिया जाएगा.
IBPS PO Exam 2022: आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा का पैटर्न, एग्जाम में होगी नेगेटिव मार्किंग
RPSC RAS 2021 Mains Result: कैसे चेक करें रिजल्ट जानें
1.सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं
2.होमपेज पर Result Preamble and Cut-off Marks for Rajasthan State and Subordinate Services Combined Competitive (Mains) Examination-2021 लिंक पर क्लिक करें.
3.ऐसा करने के साथ ही RPSC RAS Mains PDF फाइल डाउनलोड हो जाएगा.
4.अब यहां से अपना रिजल्ट चेक करें.
5.अंत में आगे के लिए RPSC RAS 2021 Mains Result की एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें.
NEET 2022: NTA ने जारी की नई अपडेट, दोबारा ली जाएगी नीट परीक्षा
रवीश कुमार का प्राइम टाइम : बुलबुल के पंखों पर उड़ने लगा भारत महान है...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं