विज्ञापन

RBI में बिना एग्जाम नौकरी पाने का बड़ा मौका, हर महीने मिलेंगे 1.5 लाख रुपये, Apply करने की लास्ट डेट 6 जुलाई

RBI Recruitment 2026: इस भर्ती में के लिए कोई रिटेन एग्जाम नहीं होने वाला है. फिर आपके भेजे गए डॉक्यूमेंट्स के आधार पर योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. इसके बाद, चुने गए लोगों को ईमेल के जरिए पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा.

RBI में बिना एग्जाम नौकरी पाने का बड़ा मौका, हर महीने मिलेंगे 1.5 लाख रुपये, Apply करने की लास्ट डेट 6 जुलाई
शुरुआत में यह कॉन्ट्रैक्ट 3 साल के लिए होगा. अगर आपका काम अच्छा रहता है और बैंक को जरूरत होती है, तो इसे बढ़ाकर अधिकतम 5 साल तक किया जा सकता है.

अगर आप देश के केंद्रीय बैंक यानी भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में काम करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके पास एक बेहद शानदार मौका है. आरबीआई ने यंग प्रोफेशनल्स (YP) के पदों पर भर्ती निकाली है. सबसे जरूरी बात यह है कि इस नौकरी के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख कल यानी सोमवार, 6 जुलाई 2026 है. अगर आप इस बेहतरीन मौके को हाथ से नहीं जाने देना चाहते, तो बिना समय गंवाए तुरंत ईमेल के जरिए अप्लाई कर दें. आइए जानते हैं इस वैकेंसी से जुड़ी सभी जरूरी बातें, जो अप्लाई करते समय ध्यान देनी है...

महीने की सैलरी 1.5 लाख 

आरबीआई की यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट (contractual basis) के आधार पर हो रही है. इसमें चुने गए युवाओं को मुंबई में मौजूद आरबीआई के सेंट्रल ऑफिस में काम करने का अवसर मिलेगा.

सैलरी (स्टाइपेंड)

चुने गए उम्मीदवारों को हर महीने 1.5 लाख रुपये का फिक्स स्टाइपेंड मिलेगा.

नौकरी का समय

शुरुआत में यह कॉन्ट्रैक्ट 3 साल के लिए होगा. अगर आपका काम अच्छा रहता है और बैंक को जरूरत होती है, तो इसे बढ़ाकर अधिकतम 5 साल तक किया जा सकता है.

किन-किन पदों पर निकली है वैकेंसी?
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और क्वांटम टेक्नोलॉजी
  • डेटा एनालिसिस और पॉलिसी एनालिटिक्स
  • क्लाइमेट चेंज रिस्क और सस्टेनेबल फाइनेंस
  • क्रेडिट रिस्क एनालिटिक्स और रेगुलेटरी पॉलिसी
  • पेमेंट इकोसिस्टम और फाइनेंशियल मार्केट्स
कौन कर सकता है अप्लाई? 

हर पद के लिए योग्यता थोड़ी अलग है. लेकिन मोटे तौर पर, अगर आपने संबंधित फील्ड में पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) किया है, या आपके पास इंजीनियरिंग (B.Tech/M.Tech) की डिग्री है, या कोई प्रोफेशनल डिग्री और रिसर्च का अनुभव है, तो आप इसके लिए योग्य हैं.

कैसे करें आवेदन? 

इस नौकरी के लिए आपको कहीं जाकर फॉर्म जमा करने या कोई भारी-भरकम फीस देने की जरूरत नहीं है. आपको बस नीचे दिए गए डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करके आरबीआई के ऑफिशियल ईमेल एड्रेस पर भेजना होगा:

  • भरा हुआ एप्लीकेशन फॉर्म
  • आपका बायोडाटा (CV) और पढ़ाई के सर्टिफिकेट्स
  • स्टेटमेंट ऑफ इंटरेस्ट (आप यह नौकरी क्यों करना चाहते हैं)
  • आपके द्वारा लिखा गया कोई एकेडमिक या पॉलिसी राइटिंग का सैंपल
  • किसी प्रोफेशनल व्यक्ति का रिकमेंडेशन लेटर 
जरूरी बात

अगर आप एक से ज्यादा पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो आपको हर पद के लिए अलग-अलग ईमेल (एप्लिकेशन) भेजना होगा.

कैसे होगा सिलेक्शन?

इस भर्ती में कोई लंबी-चौड़ी लिखित परीक्षा नहीं होने वाली है. आपके भेजे गए डॉक्यूमेंट्स के आधार पर सबसे पहले उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट (स्क्रीनिंग) किया जाएगा. इसके बाद, चुने गए लोगों को ईमेल के जरिए पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. इंटरव्यू पास करने के बाद आपको सीधे जॉइनिंग मिल जाएगी.

यह भी पढ़ें- 'कोई हमारी बात ही नहीं कर रहा...', CBSE Second Board रिजल्ट की देरी ने Students की बढ़ाई टेंशन, अटके एडमिशन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com