RAS 2024 Topper Bhoopender Singh: राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है. यह परीक्षा कुल 1,096 पदों के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें राज्य सेवाओं के तहत 428 पद और संबद्ध सेवाओं के तहत 668 पद शामिल हैं. इसमें राज्य सेवाओं में प्रशासनिक सेवा के 59 पद, पुलिस सेवा के 81 पद और लेखा सेवा के 116 पद हैं. RAS 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी होने के साथ सफल अभ्यर्थियों में खुशी का माहौल है. RAS 2024 के फाइनल रिजल्ट में टॉप 20 कैंडिडेट्स की लिस्ट में सिर्फ 4 महिलाएं हैं. RAS 2024 के रिजल्ट में 9वीं रैंक लाने वाले कैंडिडेट्स ने अपने सबको चौंका दिया है.
चौथे प्रयास में भूपेंद्र सिंह को मिली सफलता
दरअसल, बालोतरा निवासी भूपेंद्र सिंह को RAS 2024 के रिजल्ट (RAS 2024 Final Result) में 9वीं रैंक मिली है. अभी वह जोधपुर में रह रहे हैं. भूपेंद्र सिंह का यह चौथा प्रयास था और लंबे संघर्ष के बाद यह सफलता हाथ लगी है. उन्हें भले ही फाइनल रिजल्ट में 9वीं मिली हो, लेकिन उन्होंने अपने इंटरव्यू के नंबर से सभी चौंका दिया है.
टॉपर दिनेश और वीरेंद्र चारण को भी पीछे छोड़ा
इंटरव्यू में शामिल हुए कुल 2391 अभ्यर्थियों में 9वीं रैंक लाने वाले भूपेंद्र सिंह के सबसे ज्यादा नंबर इंटरव्यू में आएं हैं. पहले दिनेश विश्नोई, सेकंड टॉपर वीरेंद्र चारण और थर्ड टॉपर नवनीत शर्मा भी इंटरव्यू में भूपेंद्र सिंह से नंबर के मामले में पीछे रह गए. दिनेश विश्नोई को इंटरव्यू में 49 नंबर, वीरेंद्र चारण के 58 नंबर और जबकि थर्ड टॉपर नवनीत शर्मा को 60 नंबर मिले हैं.
भूपेंद्र सिंह को इंटरव्यू में कितने नंबर मिले
वहीं, 9वीं रैंक वाले भूपेंद्र सिंह ने इंटरव्यू के कुल 2391 अभ्यर्थियों में सबसे ज्यादा 67 नंबर हासिल किए हैं. भूपेंद्र सिंह के RAS 2024 के फाइनल रिजल्ट में कुल 329.50 नंबर आए हैं, इनमें लिखित परीक्षा (RAS 2024 Main Exam) के 262.50 नंबर भी शामिल हैं. NDTV से बातचीत में भूपेंद्र सिंह ने बताया कि चौथी कोशिश में यह मुकाम आज उन्होंने हासिल किया है.
भूपेंद्र का कहना है कि उनकी इस सफलता में परिवार की अहम भूमिका रही, जिसने हर कठिन समय में उनका मनोबल बढ़ाया. उनके बड़े भाई गजराज सिंह को भी वर्ष 2007 में राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) में चयन के दौरान 9 वी रैंक मिली थी. अभी उनके बड़े भाई भारतीय रेलवे सेवा में कोलकाता में एडीआरएम के पद पर कार्यरत हैं.
यह भी पढे़ं-
RAS 2024 का टॉपर बनने को मात्र आधे नंबर की हुई लड़ाई, जानें टॉप 3 कैंडिडेट के टोटल अंक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं