Clerk Jobs 2022: बॉम्बे उच्च न्यायालय (Bombay High Court Clerk Jobs 2022) ने क्लर्क पद पर कई सारी भर्तियां निकाली हैं. मुंबई में सरकारी नौकरी (Govt Jobs In Maharashtra) पाने का ये सुनहरा मौका है. बॉम्बे उच्च न्यायालय की ओर से जारी की गई अधिसूचना के अनुसार 247 पदों पर ये भर्ती की जानी हैं. क्लर्क पद पर आवेदन करने की प्रक्रिया 23 दिसंबर से शुरू हो गई है. इसलिए बिना वक्त खराब किए आप आवेदन कर दें.
कैसे करें आवेदन
बॉम्बे उच्च न्यायालय के नोटिफिकेशन के अनुसार ऑनलाइन के माध्यम से ही आवेदन किया जा सकता है. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को बॉम्बे उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. bombayhighcourt.nic.in पर जाकर आपको आवेदन फॉर्म का लिंक मिल जाएगा. इस लिंक को खोलकर आवेदन फॉर्म को भर दें. आवेदन फॉर्म में पूछी गई जानकारी को सही से भरें. वहीं आवेदन शुल्क भी जरूर भर दें. आवेदन शुल्क के बिना फॉर्म को स्वीकार नहीं किया जाएगा. आवेदन शुल्क 25 रुपये का है. जो कि ऑनलाइन ही भरना होगा.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
ये भी पढ़ें- Govt Jobs In Odisha: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग ने निकाली हैं जूनियर असिस्टेंट पदों पर भर्ती, इस तरह करें आवेदन
योग्यता
बॉम्बे हाई कोर्ट क्लर्क भर्ती 2022 के लिए वो उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. जिनके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होगी. साथ ही, कंप्यूटर टाइपिंग अच्छी होनी चाहिए और अंग्रेजी टाइपिंग में आइटीआइ सर्टिफिकेट प्राप्त किया होना चाहिए. उम्मीदवारों की टाइपिंग स्पीड कम से कम 40 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए. इस पद के लिए केवल वही उम्मीदवार आवेदन करें जिनकी आयु सीमा 18 वर्ष से कम और 38 वर्ष से अधिक न हो. हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 43 वर्ष रखी गई है.
ये भी पढ़ें- MPSC Recruitment 2021: महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन ने 900 पदों पर निकाली हैं वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन
ये होगी चयन प्रक्रिया
उच्च न्यायालय द्वारा उम्मीदवारों को उच्च शैक्षणिक योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को टेस्ट से गुजरना होगा. जो कि एक घंटे की अवधि का होगा और बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे. ये परीक्षा कुल 90 अंकों की होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं