MP Patwari Result 2022: मध्य प्रदेश पटवारी भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा पटवारी भर्ती परीक्षा 2022 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने एमपी पटवारी भर्ती परीक्षा 2022 दी है, वे अपना रिजल्ट कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर देख सकते हैं. पटवारी रिजल्ट को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके लॉग इन करना होगा. इस परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों की काउंसलिंग 24 फरवरी को होगी. इस संबंध में उम्मीदवारों को अलग से एसएमएस या ईमेल या सूचना पत्र द्वारा सूचित किया जाएगा. बोर्ड ने कहा कि काउंसलिंग संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश एमपीऑनलाइन के पोर्टल https://prc.mponline.gov.in पर उपलब्ध हैं. इस लिंक पर जाकर उम्मीदवार अपना प्रोफाइल क्रिएट कर अपने दस्तावेज अपलोड करें.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
कर्मचारी चयन मंडल द्वारा पटवारी भर्ती परीक्षा - 2022 का परिणाम अंतिम रूप से जारी किया गया है। पटवारियों के नियुक्ति के संबंध में काउंसलिंग संबंधी जानकारी संलग्न है।
— Jansampark MP (@JansamparkMP) February 18, 2024
RM : https://t.co/r8o3U3SoCF@CMMadhyaPradesh@mprevenuedeptt#JansamparkMP pic.twitter.com/ajzPjAaP8I
24 फरवरी को काउंसलिंग
बोर्ड ने कहा कि चयनित उम्मीदवारों को अपने मूल डॉक्यूमेंट्स दो स्वप्रमाणित प्रतियों के साथ लेकर 24 फरवरी 2024 को आवंटित जिले में नियत समय में काउंसलिंग स्थल पर पहुंचें. अगर कोई उम्मीदवार निर्धारित काउंसलिंग तिथि तक अपनी उपस्थिति नहीं देता है तो उस पद को रिक्त माना जाकर उम्मीदवारों की उम्मीदवारी उस जिले के लिए निरस्सत मानी जाएगी. राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव निकुंज श्रीवास्तव ने बताया कि पटवारी भर्ती परीक्षा 2022 रिजल्ट के साथ काउंसलिंग की तारीख के साथ जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं, जो बोर्ड की साइट पर मौजूद हैं.
मध्य प्रदेश में व्यापम घोटाला 2.0, पटवारी परीक्षा में एक ही सेंटर से टॉप 10 में 7 उम्मीदवार
कुल 9200 भर्तियां
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा पटवारी सहित ग्रेड-III के कुल 9200 पदों पर भर्ती के लिए यह परीक्षा आयोजित की गई थी. इस परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन नवंबर महीने में जारी किए थे. वहीं 15 मार्च से 26 अप्रैल 2023 तक परीक्षा का आयोजन किया गया था. यह परीक्षा राज्य के 78 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी.
एमपी पटवारी भर्ती परीक्षा 2022 का रिजल्ट ऐसे करें चेक
सबसे पहले उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://esb.mp.gov.in/ पर जाएं.
इसके बाद होमपेज पर एअमपीपीईबी पटवारी रिजल्ट 2022 के लिंक पर क्लिक करें.
अब एक नया विंडो खुलेगा.
यहां उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके लॉग इन करें.
ऐसा करने के साथ ही स्क्रिन पर रिजल्ट का पीडीएफ़ खुल जाएगा.
अब रिजल्ट चेक करें और इसे भविष्य के लिए डाउनलोड करके रख लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं