विज्ञापन
This Article is From Feb 13, 2018

राजस्थान सरकार इस साल देगी 1.08 लाख नौकरी, सीएम ने की घोषणा

सीएम वसुंधरा राजे ने अपने बजट भाषण मे की थी घोषणा. इस साल दिसंबर तक निकाली जाएंगी भर्तियां.

Also Read in
राजस्थान सरकार इस साल देगी 1.08 लाख नौकरी, सीएम ने की घोषणा
प्रतीकात्मक चित्र
  • अलग-अलग विभाग में निकाली जाएंगी भर्तियां
  • इस साल के आखिर तक भरे जाएंगे ये सभी पद
  • बजट भाषण में सीएम ने की घोषणा
नई दिल्ली: राजस्थान सरकार ने इस साल के आखिर तक कुल 1.08 लाख पदों पर भर्तियां निकालेगी. इसकी घोषणा राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बजट भाषण के दौरान की. 1.08 लाख पदों पर आने वाली भर्तियों में से सिर्फ 77100 भर्तियां शिक्षा विभाग में निकाली जाएगी. जबकि 5718 पदों पर होम डिपार्टमेंट में, 11930 पदों एडमिनिस्ट्रेटिव रीफॉर्म के लिए और 6571 पदों हेल्थ डिपार्टमेंट में  भर्तियां निकाली जाएंगी.

यह भी पढ़ें: 447 कांस्टेबल पद पर निकली भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई

सीएम ने अपने भाषण में 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 85 फीसदी से ज्यादा नंबर लाने वाली 2000 लड़कियों को मुफ्त में स्कूटी देने का भी एलान किया है. बजट में अलवर और कोटा में नया कृषि विश्वविद्यालय खोलने का भी वादा किया है. बजट में 2000 पटवारी, 1000 नर्सिंग ट्रेनिंग टीचर, 1,161 कांस्टेबल, 500 फॉरेस्टर और 2000 फॉरेस्ट गार्ड भर्ती करने की भी घोषणा की गई है.

यह भी पढ़ें: ऑनलाइन एप्‍लीकेशन की प्रक्रिया आज से

सरकार द्वारा चलाई जाने वाली आईटीआई में 22500 सीटें शामिल की जाएंगी. तकनीक की ट्रेनिंग के लिए 23 करोड़ रुपये की लागत से प्रोफेशनल्स की तैनाती की जाएगी.

VIDEO: युवाओं के कई साल यूं ही गुजर जाते हैं परीक्षा के इंतजार में


ग्रेड टू के 4514 नर्स पदों पर और 5558 महिला हेल्थ वर्कर के पदों को भी भरने की योजना है. 75000 पदों के लिए अगले नए वित्त वर्ष में नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Government Will Seek Application On 1.08 Lakh Vacant Post
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com