विज्ञापन
This Article is From Feb 26, 2020

राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने अधिकारियों को दिए निर्देश, कहा- जल्द पूरी की जाएं सरकारी भर्तियां

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विभिन्न सरकारी विभागों में लम्बित भर्ती प्रक्रियाओं को जल्द पूरा करने तथा मौजूदा रिक्तियों के लिए नए विज्ञापन शीघ्र जारी करने के निर्देश दिए हैं.

राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने अधिकारियों को दिए निर्देश, कहा- जल्द पूरी की जाएं सरकारी भर्तियां
वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अब तक 35039 पदों पर नियुक्तियां की गई हैं.
  • गहलोत ने अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए.
  • गहलोत ने कहा भर्ती के लिए कई महीनों तक इंतजार युवाओं के साथ अन्याय है.
  • गहलोत ने सुझाव दिया कि आरएएस भर्ती परीक्षा यूपीएससी की तर्ज पर कराई जाए.
नई दिल्‍ली:

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विभिन्न सरकारी विभागों में लम्बित भर्ती प्रक्रियाओं को जल्द पूरा करने तथा मौजूदा रिक्तियों के लिए नए विज्ञापन शीघ्र जारी करने के निर्देश दिए हैं. गहलोत ने सोमवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में विभिन्न विभागों में रिक्तियों और प्रक्रियाधीन भर्तियों की स्थिति के लिए दूसरी समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिया. बैठक में उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं को राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर नियुक्तियों के अवसर देने के लिए संबंधित विभागों के साथ-साथ राजस्थान लोक सेवा आयोग और कर्मचारी चयन बोर्ड को तत्परता से काम करना चाहिए.

उन्होंने कहा कि नियुक्तियों के लिए कई महीनों तक इंतजार युवाओं के साथ अन्याय है. मुख्यमंत्री ने सुझाव दिया कि आरएएस भर्ती परीक्षा के लिए संघ लोक सेवा आयोग की तर्ज पर राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से भर्ती कैलेंडर जारी हो, ताकि प्रशासनिक पदों पर नियुक्तियों में देरी नहीं हो. उन्होंने कहा कि विभिन्न न्यायालयों में वाद लम्बित होने के कारण 18 हजार 458 पदों पर भर्तियां लम्बित हैं.

इन भर्तियों को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए राज्य सरकार के महाधिवक्ता के सहयोग से माननीय न्यायालय से इन मामलों का जल्द निस्तारण कराने के प्रयास करें. उन्होंने कहा कि इससे इन पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति का मार्ग प्रशस्त हो सकेगा. बैठक में बताया गया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अब तक 35039 पदों पर नियुक्तियां की गई हैं.

साथ ही 25307 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा परिणाम जारी किए जा चुके हैं और दस्तावेज जांच तथा नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जानी है. अधिकारियों ने बताया की इस प्रक्रिया को शीघ्र ही पूरा कर लिया जायेगा.
 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan CM, Ashok Gehlot
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com