विज्ञापन
This Article is From Sep 07, 2018

RRB Group D Admit Card: इस तारीख को जारी होगा एडमिट कार्ड, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी (RRB Group D)  की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है. RRB Group D Admit Card 13 सितंबर को जारी किया जा सकता है.

RRB Group D Admit Card: इस तारीख को जारी होगा एडमिट कार्ड, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
RRB Group D Exam Date 2018: भर्ती परीक्षा 17 सितंबर से शुरू होगी.
नई दिल्ली: RRB Recruitment 2018: रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी (RRB Group D)  की एग्‍जाम शेड्यूल जारी कर दिया है. आरआरबी परीक्षा को लेकर रेलवे (Railway) ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके मुताबिक परीक्षा 17 सितंबर से शुरू होगी. परीक्षा परीक्षा केंद्र और शिफ्ट डिटेल 9 सितंबर को जारी की जाएगी. इतना ही नहीं ग्रुप डी का एडमिट कार्ड (RRB Group DAdmit Card) परीक्षा से 4 दिन पहले यानी 13 सितंबर को जारी कर दिया जाएगा. उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड (RRB Admit Card) रेलवे भर्ती बोर्ड की वेबसाइट्स पर जाकर डाउनलोड कर पाएंगे.  ग्रुप डी (Group D) की परीक्षा ग्रुप सी की तरह ही ऑनलाइन होगी.

आपको बता दें कि रेलवे ने अगस्त के महीने में ग्रुप सी के पदों पर भर्ती परीक्षा आयोजित की थी. परीक्षा Alp & Technicians के 60 हजार से ज्यादा पदों पर हुई थी. इन पदों पर 47 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था. RRB Exam में 76.76 फीसदी उम्मीदवार शामिल हुए थे.
 

RRB Exam Schedule


-भर्ती परीक्षा 17 सितंबर से शुरू होगी.
-परीक्षा केंद्र और शिफ्ट डिटेल 9 सितंबर को जारी होगी.
-मॉक टेस्ट का लिंक 10 सितंबर को एक्टिव होगा.
-SC/ST ट्रेन ट्रेवल ऑथोरिटी 10 तारीख को डाउनलोड कर पाएंगे.

RRB Group D Exam 2018: परीक्षा का टाइम टेबल, केंद्र और शिफ्ट डिटेल आज होगी जारी, ऐसे कर पाएंगे चेक


RRB Group D Exam Pattern 
-पहले चरण की कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा (CBT) ऑबजेक्टिव टाइप होगी.
- RRB Exam में 100 सवाल पूछे जाएगे.
-उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए 90 मिनट दिए जाएगे. विकलांग उम्मीदवारों को 120 मिनट दिए जाएंगे.
-परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी. 3 सवाल गलत होने पर 1 अंक काटा जाएगा.

परीक्षा केंद्र और शिफ्ट डिटेल (RRB Exam Centre, Shift Details) ऐसे करें चेक 
स्टेप 1: उम्मीदवार अपने रीजन की RRB वेबसाइट पर जाएं, सभी रीजन की वेबसाइट नीचे दी गई है.

RRB Ahmedabad, RRB Ajmer, RRB Allahabad, RRB Bangalore, RRB Bhubaneshwar, RRB Bilaspur, RRB Chandigarh, RRB Chennai, RRB Gorakhpur, RRB Guwahati, RRB Jammu, RRB Kolkata, RRB Malda, RRB Mumbai, RRB Muzaffarpur, RRB Patna, RRB Ranchi, RRB Secunderabad, RRB Siliguri, RRB Thiruvananthapuram

स्टेप 2: वेबसाइट ओपन करने के बाद होमपेज पर Login Link for Exam City and Date intimation and SC/ST Travel pass के लिंक पर क्लिक करना होगा.
स्टेप 3: नया पेज खुलेगा, यहां आपको लॉग इन करना होगा.
स्टेप 4: लॉग इन करने के बाद अब आप आसानी से परीक्षा केंद्र और शिफ्ट डिटेल चेक कर सकते हैं.

VIDEO: मध्य प्रदेश में सरकार के रोजगार देने के दावों की हकीकत

अन्य खबरें

RRB Group D Recruitment: परीक्षा में आ सकते हैं इस तरह के सवाल, अभी से कर लें तैयारी
RRB Group D Exam: परीक्षा में आएंगे इस तरह के सवाल, इन सब्जेक्ट्स पर करें फोकस
RRB Recruitment 2018: रेलवे ने टेक्निकल एसोसिएट के पदों पर निकाली वैकेंसी, इस आधार पर होगा चयन
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RRB Group D, RRB
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com