विज्ञापन

PM रिसर्च चेयर स्कीम 2026: विदेशों में रह रहे भारतीय मूल के शोधकर्ताओं को सरकार ने किया आमंत्रित

शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग ने PMRC योजना 2026 के लिए आवेदन शुरू किए हैं. इसका उद्देश्य विदेशों में कार्यरत भारतीय मूल के वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं को भारत लाकर उच्चस्तरीय शोध को बढ़ावा देना है.

PM रिसर्च चेयर स्कीम 2026: विदेशों में रह रहे भारतीय मूल के शोधकर्ताओं को सरकार ने किया आमंत्रित
PM रिसर्च चेयर स्कीम
  • शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग ने PM अनुसंधान चेयर योजना 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है.
  • योजना का उद्देश्य विदेशों में कार्यरत भारतीय मूल के वैज्ञानिकों को भारत लाकर उच्चस्तरीय शोध कार्य कराना है.
  • PMRC में AI, क्वांटम कंप्यूटिंग, साइबर सुरक्षा, बायोटेक्नोलॉजी समेत 13 प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं.
नई दिल्ली:

शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग ने प्रधानमंत्री अनुसंधान चेयर (PMRC) योजना 2026 के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं. इस योजना का उद्देश्य विदेशों में काम कर रहे भारतीय मूल के वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और पेशेवरों को भारत लाकर यहां उच्च स्तर का शोध कराना है.

इस योजना के लिए आवेदन 1 जून 2026 से आधिकारिक PMRC पोर्टल पर शुरू हो चुके हैं. यह योजना 13 महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर केंद्रित है, जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर, साइबर सुरक्षा, बायोटेक्नोलॉजी, हेल्थकेयर, स्पेस, रक्षा, ऊर्जा, जलवायु परिवर्तन, कृषि तकनीक और एडवांस्ड मटेरियल.

कौन-कौन कर सकता है आवेदन?

योजना में तीन श्रेणियां हैं- युवा शोध अध्येता, वरिष्ठ शोध अध्येता और शोध अध्यक्ष. चयनित उम्मीदवारों को आर्थिक सहायता, आधुनिक लैब की सुविधा और देश के बड़े संस्थानों के साथ काम करने का मौका मिलेगा. इस योजना के लिए विदेशों में रह रहे भारतीय नागरिक, OCI कार्डधारक और भारतीय मूल के योग्य शोधकर्ता आवेदन कर सकते हैं.

PMRC 2026 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmrc.education.gov.in पर जाना होगा. इसके बाद उन्हें सभी जरूरी दस्तावेज तैयार करने होंगे, जिनमें उनका बायोडाटा (CV), शैक्षणिक योग्यता और पूर्व कार्य का प्रमाण, नागरिकता संबंधी जानकारी, शोध कार्यों का विवरण और पसंदीदा होस्ट संस्थान की जानकारी शामिल है. सभी दस्तावेज तैयार करने के बाद उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरकर उसे पोर्टल के माध्यम से जमा कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें : CA Inter Result 2026 Date: इस दिन आएगा सीए इंटर रिजल्‍ट, चेक करने का स्‍टेप बॉय स्‍टेप प्रोसेस

लेखक के बारे में
img
आलोक कुमार ठाकुर
सीनियर सब एडिटर
लेखक NDTV समूह में Senior Sub Editor के तौर पर कार्यरत हैं. माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल, 2016-19 में पत्रकार... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PMRC Scheme 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com