Oracle कंपनी में बुधवार को करीब 30 हजार कर्मचारियों की छंटनी के बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल है. ये पोस्ट ओरेकल की ही एक कर्मचारी ने की है. इस पोस्ट में कर्मचारी ने अपनी नौकरी जाने के अनुभव को शेयर किया है और पॉजिटिव नोट्स पर अपने दिल की बात को साझा किया है. उसने जो लिखा है, उसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं.
ये पोस्ट की है Claire Fontenot नामक सीनियर टेक्निकल प्रोग्राम मैनेजर ने, जो ओरेकल में प्रोडक्ट डेवलेपमेंट में काम कर रही थीं और उनकी भी नौकरी चली गई है. Claire ने LinkedIn पर लिखा,
"Yikes, I thought to myself, being one of the many, many folks impacted by recent layoffs at Oracle. But it happens, and I will enjoy sleeping in this morning lolol. I will enjoy the challenge of ambiguity, the uncomfortableness of saying "I'm looking for a job," but mostly (I think) the freedom of a rare opportunity to slow down and reflect on what I'm wanting to do next. All to say, hope everyone is doing okay!! I think it'll be okay,"
इस पोस्ट को पढ़कर लोगों को ये संदेश मिल रहा है कि नौकरी खत्म होना निश्चित रूप से आसान नहीं है, लेकिन यह जीवन में रुककर सोचने का मौका भी देता है. इस कठिन समय में खुद को संभालना और आगे की दिशा तय करना जरूरी है.
देखें पोस्ट-

Oracle में बड़े स्तर पर छंटनी
अमेरिका की टेक कंपनी ओरेकल (Oracle) में बड़े स्तर पर छंटनी कर दी गई है. इस छंटनी में करीबन 12 हजार भारतीय कर्मचारियों की और ग्लोबल स्तर पर 30 हजार लोगों की नौकरी चली गई है. कंपनी ने ये छंटनी AI ऑटोमेशन के चलते की है. कंपनी ने बुधवार सुबह 6 बजे लोगों को नौकरी से निकालने का मेल किया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं