विज्ञापन
This Article is From Nov 13, 2017

NPCIL ने निकाली अप्रेंटिस के पदों पर वेकेन्सी, ऐसे करें आवेदन

अप्रेंटिस की इस वेकेन्सी के लिए कुल पदों की संख्या 20 रखी गई है.

Also Read in
NPCIL ने निकाली अप्रेंटिस के पदों पर वेकेन्सी, ऐसे करें आवेदन
न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने अपने यहां कुछ रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं. इसके लिए उनकी तरफ से नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है. यह आवेदन अप्रेंटिस के पदों के लिए मांगे गए हैं. इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार एनपीसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट www.npcil.nic.in पर जाकर नोटिफिकेश देख सकते हैं. इसे ध्यापूर्वक पढ़कर ही अपनी योग्यता अनुसार अपना आवेदन करें. नोटिफिकेशन में आपको अपनी ट्रेड के अनुसार पदों की संख्या आदि के बारे में पता चलेगा.

पदों का विवरण: NPCIL ने आईटीआई अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन मांगे हैं, जिनमें फिटर, इलेक्ट्रीशियन, मशीनिस्ट, टर्नर आदि ट्रेड्स के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.

कुल पद: अप्रेंटिस की इस वेकेन्सी के लिए कुल पदों की संख्या 20 रखी गई है.

अंतिम तिथि: आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर, 2017 है.
 
योग्यता: आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास नोटिफिकेशन में दिए गए ट्रेड में आईटीआई का डिप्लोमा होना जरूरी है. 

ऐसे करें आवेदन: उम्मीदवारों को सबसे पहले ऊपर दी गई आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को देखना जरूरी है. इसमें दिए गए नियमों और दिशा निर्देशों का पालन करते हुए अपना आवेदन पूरा करें. आवेदन पत्र और सभी जरूरी दस्तावेजों की फोटोकॉपी दिए गए पते पर 25 नवंबर से पहले भेज दें. 

आवेदन शुल्क: इन पदों पर आवेदन करने वाले किसी भी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है. 
 
जॉब्स की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NPCIL Recruitment 2017, Jobs 2017
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com