इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) ने कई पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं. ECIL ने यह आवेदन ट्रेड्समैन के पदों के लिए मांगे हैं, लेकिन इसमें अलग-अलग ट्रेडों के तहत आवेदन मांग गया है. इसके लिए उनकी तरफ से नोटिफिकेशन जारी किया गया है. आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार ECIL की आधिकारिक वेबसाइट ecil.co.in पर जाकर इस नोटिफिकेशन को देख सकते हैं. यहां पर अपनी योग्यता आदि की जानकारी को पढ़ने के बाद ही अपना आवेदन पूरा करें. इसके अलावा ध्यान रहे कि आप कौन से ट्रेड के लिए आवेदन करने जा रहे हैं.
पदों का विवरण: ECIL ने ट्रेड्समैन के विभिन्न ट्रेडों के लिए आवेदन मांगे हैं.
कुल पदों की संख्या: नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल पदों की संख्या 40 है.
योग्यता: आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 10वीं पास होने के साथ-साथ आईटीआई व अन्य डिप्लोमा धारक होना जरूरी है. योग्यता संबंधी अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें.
आवेदन शुल्क: आरक्षण की श्रेणी में आने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है. जबकि सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये आवेदन शुल्क है.
ऐसे करें आवेदन: इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले ऊपर दी गई आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें. इसके बाद यहां दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करते हुए अपना आवेदन पूरा करें. जिस ट्रेड में आपने डिप्लोमा किया हो, उसी में आवेदन करें.
अंतिम तिथि: आवेदन करने की अंतिम तिथि 05 जनवरी 2018 है. सभी उम्मीदवार 5 जनवरी से पहले अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर लें.

जॉब्स की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Ecil Jobs, ECIL Recruitment 2017