NPCIL Recruitment 2024: एनपीसीआईएल यानी न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने एग्जिक्यूटिव ट्रेनी (Executive Trainee) पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. ये भर्तियां गेट 2022/2023/2024 स्कोर के आधार पर की जाएगी. एनपीसीआईएल भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 अप्रैल 2024 तक एनपीसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट npcilcareers.co.in के माध्यम से इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती अभियान के जरिए एग्जिक्यूटिव ट्रेनी के कुल 400 पदों को भरा जाना है.
UPSC NDA, NA 2 का रिजल्ट घोषित, अनमोल ने किया टॉप, Top 10 उम्मीदवारों की लिस्ट
NPCIL Recruitment 2024: रिक्तियों का विवरण
मैकेनिकलः 150 पद
केमिकलः 75 पद
इलेक्ट्रिकलः 69 पद
इलेक्ट्रॉनिक्सः 29 पद
इंस्ट्रुमेंटेशनः 19 पद
सिविलः 60 पद
NPCIL Recruitment 2024: जरूरी योग्यता
किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ बीई या बीटेक डिग्री या 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड एमटेक डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ ही उम्मीदवार के पास गेट 2022/2023 या गेट 2024 स्कोर भी होना चाहिए.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
NPCIL Recruitment 2024: चयन प्रक्रिया
शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों का चयन गेट 2022, गेट 2023 या गेट 2024 स्कोर के आधार पर किया जाएगा. अंतिम चयन मेडिकल फिटनेस और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा.
NPCIL Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
एनपीसीआईएल भर्ती 2024 के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, पूर्व सैनिक, महिला उम्मीदवार और एनपीसीआईएल के कर्मचारियों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं