विज्ञापन
This Article is From Dec 05, 2017

NEIGRIHMS Recruitment 2017: 29 खाली पदों पर निकली हैं भर्तियां, आवेदन करने की अंतिम तारीख नजदीक

अलग-अलग पदों के लिए योग्यता भी है अलग, मेरिट लिस्ट से तय होगा उम्मीदवारों का चयन

NEIGRIHMS Recruitment 2017: 29 खाली पदों पर निकली हैं भर्तियां, आवेदन करने की अंतिम तारीख नजदीक
फाइल फोटो
नई दिल्ली: नॉर्थ ईस्टर्न इंदिरा गांधी रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड मेडिकल साइंसेज (NEIGRIHMS) ने अपने यहां खाली पदों पर नियुक्तियां निकाली हैं. विभाग ने कुल  29 खाली पदों आवेदन मांगें गए हैं. इच्छुक आवेदक ऑनलाइन माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं.

हेल्थ इंस्पेक्टर, पद : 03
योग्यता : बीए/ बीएससी डिग्री हो. मल्टीपर्पज हेल्थ वर्क का डेढ़ वर्षीय ट्रेनिंग कोर्स किया होना जरूरी. साथ ही टीचिंग या हेल्थ इंस्टीट्यूशन में बतौर मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर दो साल का अनुभव प्राप्त हो.         
वेतनमान : 9300 से 34,800 रुपये. ग्रेड पे 4200 रुपये. 

यह भी पढ़ें:  194 पदों पर निकली नियुक्तियां, आवेदन करने की अंतिम तारीख नजदीक

लोअर डिविजन क्लर्क, पद : 09
योग्यता :12वीं पास होना जरूरी. इंग्लिश टाइपिंग में 35 शब्द प्रति मिनट की स्पीड होना भी जरूरी.
वेतनमान : 5200 से 20,200 रुपये. ग्रेड पे 1900 रुपये.

सैनिटरी इंस्पेक्टर, पद : 04
योग्यता : दसवीं पास हो. सैनिटरी इंस्पेक्टर ट्रेनिंग का सर्टिफिकेट प्राप्त किया होना जरूरी है. 
अधिकतम आयु (उपर्युक्त तीन पद) : 30 वर्ष. 
वेतनमान : 5200 से 20,200 रुपये. ग्रेड पे 2800 रुपये. 

एस्टेट मैनेजर, पद : 01
योग्यता : सिविल इंजीनियरिंग में बैचर डिग्री. साथ ही एस्टेट मैनेजमेंट में दो साल का अनुभव हो.               
वेतनमान : 9300 से 34,800 रुपये. ग्रेड पे 4600 रुपये. 

यह भी पढ़ें: 13 पदों पर निकली हैं भर्तियां, इच्छुक आवेदक जल्द करें आवेदन 

जूनियर परफ्यूजनिस्ट, पद : 02 
योग्यता : बीएससी. इसके बाद परफ्यूजन टेक्नोलॉजी में दो वर्षीय पीजी कोर्स किया हो. पीजी कोर्स के बाद एक साल का इंटर्नशिप और एक साल का अनुभव हो. 

हेल्थ एजुकेटर, पद : 02
योग्यता : किसी विषय में स्नातक डिग्री होना जरूरी है. हेल्थ एजुकेशन में डिप्लोमा हो. इसके अलावा हेल्थ एजुकेशन में पांच साल का अनुभव होना जरूरी है. 

वार्डन/ लेडी वार्डन, पद : 01
योग्यता : किसी विषय में स्नातक डिग्री हो। होटल मैनेजमेंट/ हाउस कीपिंग/ मेटेरियल मैनेजमेंट/ पब्लिक रिलेशन/ एस्टेट मैनेजमेंट में सर्टिफिकेट या डिप्लोमा हो. इसके अलावा बतौर असिस्टेंट वार्डन चार साल का अनुभव हो. 
वेतनमान (उपर्युक्त तीन पद) : 9300 से 34,800 रुपये. ग्रेड पे 4200 रुपये.

यह भी पढ़ें: 3080 पदों पर निकली नियुक्तियां, इच्छुक आवेदक जल्द करें आवेदन

हाउस कीपर, पद : 07
योग्यता : किसी विषय में बैचलर डिग्री हो. होटल मैनेजमेंट/ हाउस कीपिंग/ मेटेरियल मैनेजमेंट/ पब्लिक रिलेशन/ एस्टेट मैनेजमेंट में सर्टिफिकेट या डिप्लोमा हो. हाउसकीपिंग में चार साल का अनुभव हो. 
अधिकतम आयु (उपर्युक्त पांच पद) : 35 वर्ष. 
वेतनमान : 9300 से 34,800 रुपये. ग्रेड पे 4200 रुपये. 

चयन प्रक्रिया : लिखित परीक्षा/ इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. 

आवेदन शुल्क
- 50 रुपये. एससी, एसटी और दिव्यांगों के लिए शुल्क देय नहीं है.
- शुल्क का भुगतान आईपीओ से करना होगा. आईपीओ ‘डिप्टी डायरेक्टर (एडमिन), नॉर्थ ईस्टर्न इंदिरा गांधी रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड मेडिकल साइंसेज, शिलॉन्ग के पक्ष में शिलॉन्ग में देय होना चाहिए. 

आवेदन प्रक्रिया : वेबसाइट www.neigrihms.gov.in पर लॉगइन करें. होमपेज पर ‘अनाउंसमेंट्स’ लिंक से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें और उसे भर कर जरूरी दस्तावेजों की सेल्फ अटेस्ट फोटोकॉपी के साथ तय पते पर भेज दें.  

VIDEO: शिक्षकों ने किया विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन



यहां भेजें आवेदन 
रिक्रूटमेंट सेल, इस्टैब्लिशमेंट सेक्शन--III, नॉर्थ ईस्टर्न इंदिरा गांधी रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड मेडिकल साइंसेज, शिलांग-793018

डाक से आवेदन फॉर्म स्वीकार होने की अंतिम तारीख : 11 दिसंबर 2017
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEIGRIHMS Recruitment 2017, Vacancy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com