NEET PG Counselling 2021 Live: नीट पीजी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. दो महीने की देरी के बाद आखिरकार मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET PG काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. नीट पीजी काउंसलिंग प्रक्रिया 12 जनवरी, 2022 से लेकर 28 जनवरी, 2022 तक चलेगी. रजिस्ट्रेशन के लिए उम्मीदवार मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की वेबसाइट mcc.nic.in.पर जाएं. 50 प्रतिशत अखिल भारतीय कोटे की सीटों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया चार राउंड में आयोजित की जाएगी. उम्मीदवारों को एमसीसी काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान NBE वेबसाइट पर परीक्षा आवेदन पत्र में दिए गए उसी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग करना होगा.
NEET PG काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए इस लिंक पर जाएं- Register here
NEET PG काउंसलिंग के कुल चार राउंड आयोजित किए जाएंगे. यह एआईक्यू राउंड-1, एआईक्यू राउंड-2, एआईक्यू मॉपअप राउंड और एआईक्यू ऑनलाइन स्ट्रे वेकेंसी के अनुसार आयोजित किए जाएंगे. NEET PG काउंसलिंग 2021 के पहले राउंड के सीट आवंटन का परिणाम 22 जनवरी को प्रकाशित किया जाएगा. काउंसलिंग के पहले राउंड के परिणामों की घोषणा के बाद ही दूसरे, तीसरे और चौथे राउंड की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. काउंसलिंग के विभिन्न राउंड के लिए तारीखों की जानकारी नीचे दी जा रही है -
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NEET PG काउंसलिंग 2021 राउंड-1 : 12 जनवरी से 17 जनवरी 2022
NEET PG काउंसलिंग 2021 राउंड-2 : 03 फरवरी से 07 फरवरी 2022
NEET PG काउंसलिंग 2021 मॉप-अप राउंड : 22 फरवरी से 23 फरवरी 2022
NEET PG काउंसलिंग 2021 ऑनलाइन स्ट्रे वेकेंसी राउंड : सीटें रिक्त होने पर घोषित किया जाएगा। इसके लिए नए रजिस्ट्रेशन नहीं होंगे.
एमसीसी अखिल भारतीय कोटा सीटों के लिए एनईईटी यूजी और पीजी काउंसलिंग आयोजित करता है - अंडरग्रेजुएट के लिए 15 प्रतिशत और पोस्ट ग्रेजुएट के लिए 50 प्रतिशत.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं