विज्ञापन

MPSC ने सिविल जज और JMFC प्री-एग्जाम टाला, नई डेट जल्द करेगा जारी

बता दें कि महाराष्ट्र में न्यायिक सेवाओं (Judicial Services) में भर्ती के लिए MPSC द्वारा सिविल जज जूनियर डिवीजन और JMFC परीक्षा का आयोजन किया जाता है. अब उम्मीदवारों को नई तारीखों का इंतजार है ताकि वे अपनी तैयारी को नया रूप दे सकें.

MPSC ने सिविल जज और JMFC प्री-एग्जाम टाला, नई डेट जल्द करेगा जारी
इस फैसले से उन हजारों उम्मीदवारों को बड़ा झटका लगा है, जो महीनों से 2 अगस्त के शेड्यूल के हिसाब से दिन-रात तैयारी कर रहे थे.

MPSC-JMFC Exam Date Postpone 2026 :  महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने सिविल जज जूनियर डिवीजन और ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास (JMFC) की प्रारंभिक परीक्षा को स्थगित कर दिया है. यह परीक्षा पहले 2 अगस्त 2026 को होने वाली थी. आयोग ने मंगलवार यानी आज 7 जुलाई 2026 को एक आधिकारिक नोटिस जारी कर इस फैसले की जानकारी दी.

क्यों टाली गई परीक्षा?

आधिकारिक अधिसूचना (Notification) के अनुसार, आवेदन जमा करने की लास्ट डेट को आगे बढ़ा दिया गया था. फॉर्म भरने का समय बढ़ने के कारण ही प्रारंभिक परीक्षा को भी आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है. आयोग ने साफ किया है कि परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा जल्द ही अलग से की जाएगी.

Latest and Breaking News on NDTV

नोटिफिकेशन में बड़ी चूक 

MPSC द्वारा जारी इस नोटिस में एक हैरान करने वाली मानवीय चूक (Typographical Error) भी सामने आई है. 7 जुलाई 2026 को जारी किए गए इस सरकारी आदेश में साल को गलती से 2026 की जगह 2025 लिख दिया गया. हालांकि, छात्र इसे मौजूदा साल की परीक्षा से ही जोड़कर देख रहे हैं.

उम्मीदवारों में निराशा 

इस फैसले से उन हजारों उम्मीदवारों को बड़ा झटका लगा है, जो महीनों से 2 अगस्त के शेड्यूल के हिसाब से दिन-रात तैयारी कर रहे थे. परीक्षा टलने से छात्रों में निराशा है. अब उम्मीदवारों ने परीक्षा प्रक्रिया को और अधिक ट्रांसपेरेंट (Transparent) बनाने की मांग भी शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें- IIT और NIT के ये हैं सबसे बड़े सैलरी पैकेज, 3.67 करोड़ रुपये का है रिकॉर्ड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com