विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2017

KSP Recruitment 2017: 849 पदों पर निकली हैं भर्तियां, पढ़ें कब तक कर सकते हैं आवेदन

चुने गए सभी उम्मीदवारों को कर्नाटक स्टेट इंडस्ट्रीयल सिक्योरिटी फोर्स में तैनात किया जाएगा

Also Read in
KSP Recruitment 2017: 849 पदों पर निकली हैं भर्तियां, पढ़ें कब तक कर सकते हैं आवेदन
प्रतीकात्मक फोटो
नई दिल्ली: कर्नाटक पुलिस (KSP Recruitment) ने कांस्टेबल पदों के लिए भर्ती निकाली है. चुने गए सभी उम्मीदवारों को कर्नाटक स्टेट इंडस्ट्रीयल सिक्योरिटी फोर्स में तैनात किया जाएगा. सभी भर्तियां कांस्टेबल के पद के लिए निकाली गई हैं. इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 दिसंबर 2017 है.

यह भी पढ़ें: Bihar Police Recruitment 2017: 1700 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्तियां

पद का नाम
स्पेशल रिजर्व पुलिस कांस्टेबल (Men)

पदों की संख्या
इस भर्ती में 849 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं. इन पदों के लिए बंगलुरु, मैसूर, कलाबुर्गी, शिवामोग्गा और शिग्गवी बटालियन द्वारा नियुक्तियां निकली गई हैं.

योग्यता
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सीबीएसई, आईसीएसई या स्टेट बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है.
आयु सीमा
भर्ती में 18 से 25 साल तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं . एससी, एसटी वर्ग के आवेदकों को दो साल की छूट मिली है. यानी 18 से 27 साल तक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: 8वीं पास उम्मीदवारों के लिए कोलकाता पुलिस ने निकाली वेकेन्सी, जल्द करें आवेदन

चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, एंडुकेंस टेस्ट और फिजिकल स्टेंडर्ड टेस्ट के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा.
आवेदन फीस
आवेदन करने के लिए समान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये फीस का भुगतान करना होगा. फीस का भुगतान चालान से किया जाएगा.

VIDEO: सेना भर्ती घोटाले में एक गिरफ्तार



ऐसे करें अप्लाई
आवेदन के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार वेबसाइट www.ksp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
KSP Recruitment 2017, Vacancy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com