विज्ञापन
This Article is From Dec 31, 2017

KPD Recruitment 2018: New year के मौके पर यहां निकली हैं बंपर भर्तियां, जल्द करें आवेदन 

इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए www.karnatakaprisons.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

Also Read in
KPD Recruitment 2018: New year के मौके पर यहां निकली हैं बंपर भर्तियां, जल्द करें आवेदन 
प्रतीकात्मक चित्र
  • आवेदकों की उम्र 20 से 26 साल के बीच होनी चाहिए
  • चार स्तर की परीक्षा के आधार पर होगा चयन
  • योग्यता के आधार पर ही होगा उम्मीदवारों का चयन
नई दिल्ली: केपीडी (KPD) विभाग ने अपने यहां खाली पदों पर भर्तियां निकाली हैं. 1102 पदों पर निकली इन भर्तियों के लिए इच्छुक आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तरीख 9 जनवरी है. पद और योग्यता से जुड़ी अन्य जानकारी नीचे दी गई है.....

यह भी पढ़ें: 707 पदों पर निकली है बंपर भर्तियां, हर महीने 50 हजार से ज्यादा कमाने का मौका

यहां से करें आवेदन- इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए www.karnatakaprisons.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

इतनी होनी चाहिए योग्यता- जेलर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर की डिग्री होना चाहिए. वहीं वार्डर के पद के लिए आवेदन करने वालों के पास 10 वीं पास होना जरूरी है.

उम्र सीमा- इच्छुक आवेदक की उम्र 20 से 26 साल के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग को नियमों के मुताबिक ही छूट दी जाएगी.

यह भी पढ़ें: नए साल पर इस विभाग ने निकाली बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन

इस आधार पर होगा चयन- उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, ईटी व पीएसटी और विवा वाइस के आधार पर होगा.

इतना देना होगा आवेदन शुल्क- इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के आवेदकों को 250 रुपये, एससी व एसटी वर्ग के छात्रों को 100 रुपये देना होगा.

VIDEO: एलजी आवास के बाहर धरने पर बैठे गुस्साए शिक्षक


आवेदन शुल्क जमा कराने की तारीख- इच्छुक आवेदक इन पदों के लिए 11 जनवरी तक आवेदन शुल्क जमा करा सकते हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
KPD Recruitment 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com