विज्ञापन
This Article is From Dec 27, 2017

KPD Recruitment 2018: 1102 पदों पर निकली है बंपर भर्तियां

इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए www.karnatakaprisons.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

Also Read in
KPD Recruitment 2018: 1102 पदों पर निकली है बंपर भर्तियां
प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली: केपीडी (KPD) विभाग ने अपने यहां खाली पदों पर भर्तियां निकाली हैं. 1102 पदों पर निकली इन भर्तियों के लिए इच्छुक आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तरीख 9 जनवरी है. पद और योग्यता से जुड़ी अन्य जानकारी नीचे दी गई है.....

यह भी पढ़ें: आज जारी हो सकते हैं कांस्टेबल परीक्षा के नतीजे, परिणाम देखते समय इन बातों का रखें खयाल

यहां से करें आवेदन- इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए www.karnatakaprisons.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. 

इतनी होनी चाहिए योग्यता- जेलर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर की डिग्री होना चाहिए. वहीं वार्डर के पद के लिए आवेदन करने वालों के पास 10 वीं पास होना जरूरी है.

उम्र सीमा- इच्छुक आवेदक की उम्र 20 से 26 साल के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग को नियमों के मुताबिक ही छूट दी जाएगी.

यह भी पढ़ें: 2968 पदों  पर निकली है बंपर भर्तियां, जल्द करें आवेदन

इस आधार पर होगा चयन- उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, ईटी व पीएसटी और विवा वाइस के आधार पर होगा.

इतना देना होगा आवेदन शुल्क- इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के आवेदकों को 250 रुपये, एससी व एसटी वर्ग के छात्रों को 100 रुपये देना होगा. 

VIDEO: दिल्ली मं भर्ती परीक्षा के खिलाफ सड़क पर उतरे शिक्षक. 


आवेदन शुल्क जमा कराने की तारीख- इच्छुक आवेदक इन पदों के लिए 11 जनवरी तक आवेदन शुल्क जमा करा सकते हैं. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
KPD Recruitment 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com