JPSC PCS Prelims Result OUT: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के नतीजे जारी कर दिए हैं. रिजल्ट के साथ उन उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी की गई है, जो अगले चरण की परीक्षा में भाग लेंगे. दरअसल प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित उम्मीदवारों को अब मुख्य परीक्षा देना होगी. JPSC की वेबसाइट पर जाकर उम्मीदवार आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए नीच बताए गए चरणों का पालन करें
कैसे चेक करें रिजल्ट
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले https://www.jpsc.gov.in/ पर जाएं.
- होमपेज पर Combined Civil Services Examination 2025 रिजल्ट का लिंक होगा.
- इसपर क्लिक करें.
- रिजल्ट की एक PDF खुलेगी. जिसे आप डाउनलोड कर लें.
- Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर खोज लें.
- जिन भी उम्मीदवारों का रोल नंबर लिस्ट में होगा, उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करना होगा.
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को डाउनलोड भी करना होगा और उसकी एक कॉपी प्रमाण पत्रों के साथ आयोग को भेजनी होगी. 14.07.2026 शाम 5:00 बजे तक "परीक्षा नियंत्रक, झारखण्ड लोक सेवा आयोग, सर्कुलर रोड, रांची, 834001 के पते पर इसे भेजना होगा. लिफाफे के उपर विज्ञापन संख्या - 01 / 2026, पंजीकरण संख्या और परीक्षा का नाम भी जरूर लिखना होगा.
कब होगी मुख्य परीक्षा
मुख्य परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया 3 जुलाई से शुरू हो गई है. जो भी उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में पास हुए हैं, वो 9 जुलाई तक आवेदन कर दें. झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने मेन्स परीक्षा की तारीख भी जारी कर दी है. ये एग्जाम 18, 19 और 20 जुलाई, 2026 को रांची जिले के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में होगी. हर दिन दो पालियों में एग्जाम होगा. एग्जाम की अवधि तीन घंटे की होगी. एग्जाम का एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले ही जारी किया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं