विज्ञापन
This Article is From Nov 20, 2017

भारतीय अन्तर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण टेक्निकल असिस्टेंट की भर्ती करेगा

विभाग ने अभी तक निकाली है 10 पदों के लिए भर्तियां, जल्द करना होगा आवेदन

Also Read in
भारतीय अन्तर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण टेक्निकल असिस्टेंट की भर्ती करेगा
प्रतीकात्मक फोटो
  • लंबे अरसे से खाली पड़े थे पद
  • ऑनलाइन ही करना होगा सभी को आवेदन
  • मेरिट के आधार पर होगा आवेदकों का चयन
नई दिल्ली: नोएडा स्थित भारतीय अन्तर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) ने टेक्निकल असिस्टेंट के 10 पदों पर भर्तियां निकाली है. सभी पदों पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है. यह भर्तियां डायरेक्ट बेसिस पर की जाएंगी. पदों की संख्या में बदलाव हो सकता है. अन्य जानकारियों के लिए नीचे पढ़ें.

यह भी पढ़ें: एसोचैम ने कहा, प्राइवेट सेक्टर में भर्तियों में गिरावट थमने में अभी वक्त लगेगा

टेक्निकल असिस्टेंट, कुल पद : 10 (अनारक्षित-04)
योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से सिविल/मेकेनिकल/मरीन इंजीनियरिंग या नेवल आर्किटेक्चर में डिग्री होना अनिवार्य है या सिविल/मेकेनिकल/मरीन इंजीनियरिंग/नेवल आर्किटेक्चर में डिप्लोमा हो. साथ ही संबंधित क्षेत्र में तीन साल का अनुभव प्राप्त होना भी जरूरी है.

यह भी पढ़ें: OSSC ने निकाली इन पदों पर वेकेन्सी, जानिए कितने पद हैं खाली

 अधिकतम आयु : 25 दिसंबर 2017 को 30 वर्ष. 
 वेतनमान : 9300 से 34,800 रुपये। ग्रेड पे 4200 रुपये मिलेगा. 
 चयन प्रकिया : लिखित परीक्षा के आधार पर योग्य उम्मीदवार चुने जाएंगे।.

 लिखित परीक्षा का प्रारूप
-लिखित परीक्षा 120 अंकों के लिए होगी. 
-इसमें सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होगा. 
-प्रश्न पत्र के दो भाग होंगे. पार्ट ए में टेक्निकल से 100 प्रश्न और पार्ट बी में जनरल अवेयरनेस, जनरल रीजनिंग, जनरल इंग्लिश, न्यूमेरिकल एबिलिटी एवं जनरल अरिथमेटिक से 20 प्रश्न होगा. 
-लिखित परीक्षा का आयोजन फरवरी 2018 के दूसरे या तीसरे हफ्ते में किया जाएगा.
-लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण रहे उम्मीदवारों को इंटरव्यू/डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा.

यह भी पढ़ें : बैंक ऑफ बड़ौदा ने निकाली इन पदों पर वेकेन्सी, जल्द करें आवेदन

आवेदन शुल्क : किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा. 
आवेदन प्रक्रिया 
-संस्थान की वेबसाइट लॉगइन करें. 
-होमपेज पर बाईं तरफ मौजूद वेकेंसी सेक्शन से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें. 
-आवेदन जमा होने के बाद सिस्टम द्वारा जनरेट एप्लीकेशन नंबर को नोट कर लें. 

VIDEO: अतिथि विद्वानों ने भी बुलंद की थी अपनी आवाज



ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख : 25 दिसंबर 2017

 अधिक जानकारी यहां
 फोन : 0120-2544036
 वेबसाइट : http://iwai.nic.in
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vacancy, Post Vacant
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com