BECIL Recruitment 2022: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड (BECIL) ने ऑपरेशन असिस्टेंट, मेंटेनेंस सुपरवाइजर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है. ड्यूटी इलेक्ट्रीशियन/ऑपरेटर सेमी-स्किल्ड रिक्तियों पर ITI कर चुके उम्मीदवार आवेदन करने के हैं. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट becil.com पर जाकर ऑनलाइन मोड में इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं. फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 20 नवंबर, 2022 तक ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे. अंतिम समय में होने वाली परेशानियों से बचने के लिए जल्द से जल्द फॉर्म भरकर जमा करने की सलाह दी जाती है.
राजस्थान में ऑफिसर के 3000 हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां
भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 21 रिक्तियों को भरने का रखा गया है, जिनमें से 5 रिक्तियां मेंटेनेंस सुपरवाइजर (स्किल) के पद के लिए हैं, 5 ऑपरेशन असिस्टेंट (स्किल) के लिए, 5 ड्यूटी इलेक्ट्रीशियन / ऑपरेटर सेमी स्किल्ड के लिए, 5 स्टेशन कोऑर्डिनेटर (स्किल) और 1 आरसीएस कोऑर्डिनेटर (स्किल) के लिए है.
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
BECIL Recruitment 2022: योग्यता
आयु सीमा: मेंटेनेंस सुपरवाइजर (स्किल), ऑपरेशन असिस्टेंट (स्किल) और ड्यूटी इलेक्ट्रीशियन / ऑपरेटर सेमी स्किल्ड पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए, जबकि स्टेशन कोऑर्डिनेटर (स्किल) और आरसीएस कोऑर्डिनेटर (स्किल) के लिए अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष है.
क्वालिफिकेशन:
मेंटेनेंस सुपरवाइजर (स्किल): किसी भी विषय में स्नातक या मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से समकक्ष.
ऑपरेशन असिस्टेंट (स्किल्ड): मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री या समकक्ष.
ड्यूटी इलेक्ट्रीशियन/ऑपरेटर सेमी-स्किल्ड: 10वीं पास. किसी भी केंद्र / राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत प्रशिक्षण संस्थान से पूर्णकालिक 2 साल के पाठ्यक्रम के साथ इलेक्ट्रीशियन की स्ट्रीम में आईटीआई या डिप्लोमा कोर्स.
स्टेशन कोऑर्डिनेटर (स्किल): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक.
आरसीएस कोऑर्डिनेटर (स्किल): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक.
BECIL Recruitment 2022: नोटिफिकेशन पढ़ें
आवेदन शुल्क - सामान्य / ओबीसी / एक्स-सर्विसमैन / महिला उम्मीदवारों के आवेदकों को 885 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि एससी / एसटी / ईडब्ल्यूएस / पीएच श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 531 रुपये निर्धारित है.
BECIL Recruitment 2022: भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
- BECIL के पंजीकरण पृष्ठ becilregistration.com पर जाएं
- न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें
- एक बार पंजीकृत होने के बाद, पोर्टल पर लॉग इन करें और पद के लिए आवेदन करें
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें
- भविष्य में उपयोग के लिए एक प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रख लें.
दिल्ली में घुटने लगा दम, AQI बेहद खतरनाक श्रेणी पर पहुंचा, कई पाबंदियां लागू
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं