- IPS अनुष्ठा कालिया को राजस्थान पुलिस में पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) के पद पर स्थानांतरित किया गया है
- यूपीएससी पास कर बीकानेर सदर में सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी पहली पोस्टिंग में प्रभावशाली कार्य किया
- बीकानेर में प्रदर्शनकारियों और स्थानीय नेताओं के साथ उनकी निडरता-कड़क कार्रवाई का वीडियो वायरल हुआ था
IPS Anushtha Kalia: राजस्थान पुलिस की लेडी सिंघम अनुष्ठा कालिया अब राजधानी जयपुर में क्राइम कंट्रोल करती नजर आएंगी. हाल ही राजस्थान कैडर में भारतीय पुलिस सेवा के 18 अफसरों की तबादला सूची में इनका नाम भी शामिल है. युवा आईपीएस अनुष्ठा कालिया को सहायक पुलिस अधीक्षक, बीकानेर सदर से पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय), पुलिस आयुक्तालय जयपुर के पद पर लगाया गया है. एनडीटीवी से बातचीत में आईपीएस अनुष्ठा कालिया ने बताया कि वे जल्द ही जयपुर पहुंचकर नए पद पर जॉइन करेंगी और बेहतरीन पुलिसिंग उनकी प्राथमिकता रहेगी.
IPS अनुष्ठा कालिया की सक्सेस स्टोरी
आईपीएस अनुष्ठा कालिया की सक्सेस स्टोरी उन युवाओं के लिए मिसाल है, जो सोचते हैं कि संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा पास करने और नेताओं से निपटने के लिए अफसर के पास कई सालों का अनुभव होना चाहिए. जबकि अनुष्ठा कालिया वो महिला पुलिस अफसर हैं, जिन्होंने न केवल महज 24 साल की उम्र में यूपीएससी निकाला बल्कि अपनी पहली ही पोस्टिंग में नेताओं को तगड़ा सबक भी सिखाया.
यह भी पढ़ें- IPS अनुष्ठा कालिया का लेडी सिंघम वाला VIDEO वायरल, 'प्यार' के लिए चली आईं राजस्थान कैडर
पूरा मामला यह था कि बीकानेर में बिजली कटौती के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर आए थे और स्थानीय नेताओं की अगुवाई में प्रदर्शन कर रहे थे. बतौर बीकानेर सदर एएसपी, आईपीएस अनुष्ठा कालिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची थीं. तब महिला पुलिस अधिकारी को देखते ही प्रदर्शनकारी और तेज आवाज में नारेबाजी करने लगे. नेताओं और आईपीएस अनुष्ठा कालिया के बीच क्या बातचीत हुई? यहां क्लिक करके पढ़ें
IPS अनुष्ठा कालिया ने 24 की उम्र में पास की UPSC
बता दें कि आईपीएस अनुष्ठा कालिया का जन्म 18 नवंबर 1997 को दिल्ली के द्वारका में पिता पुष्पेंद्र कालिया व माता बेला देवी के घर में हुआ था. उनके पिता प्राइवेट नौकरी से रिटायर हो चुके हैं, जबकि माता मिनिस्ट्री ऑफ लॉ (कानून मंत्रालय) में सेवारत हैं. संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2021 में अपने पहले ही प्रयास में अनुष्ठा कालिया ने ऑल इंडिया लेवल पर 143वीं रैंक पाई और महज 24 की उम्र में आईपीएस बनीं. उनके पास बीटेक की डिग्री है.
यह भी पढ़ें- Success Story: आंगनबाड़ी सेविका का बेटा बना SDM, बिना कोचिंग पहले प्रयास में रचा इतिहास, पिता किसान

ips anushtha kalia success story transfer jaipur rajasthan police Lady Singham
यूपीएससी पास करने के बाद उनको AGMUT कैडर आवंटित हुआ था. शुरुआत में उन्होंने AGMUT कैडर के तहत अंडमान निकोबार में सेवाएं दीं. बाद में बैचमेट और आईपीएस अधिकारी विशाल जांगिड़ से शादी के आधार पर, 3 सितंबर 2025 को उनका कैडर बदलकर एजीएमयूटी से राजस्थान कर दिया गया. राजस्थान कैडर में आने के बाद 22 अक्टूबर 2025 को उन्हें बीकानेर सदर एएसपी के पद पर पहली पोस्टिंग मिली थी. जयपुर में उनकी यह दूसरी पोस्टिंग होगी. AGMUT कैडर में 75 RR बैच की IPS अनुष्ठा कालिया ने सर्वश्रेष्ठ आउटडोर प्रोबेशनर के लिए IPS एसोसिएशन का 'स्वॉर्ड ऑफ़ ऑनर' भी जीता था.
आईपीएस पति से पोस्टिंग में 417 किलोमीटर की दूरी
बता दें कि आईपीएस अनुष्ठा कालिया के पति आईपीएस विशाल जांगिड़ मूल रूप से जयपुर के रहने वाले हैं. इन्होंने यूपीएससी परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 173वीं रैंक हासिल की थी. विशाल जांगिड़ भी पत्नी आईपीएस अनुष्ठा कालिया के साथ बीकानेर में 10वीं बटालियन, आरएसी (RAC) के पद पर तैनात थे. अब यहां से उनका तबादला प्रतापगढ़ एसपी के पद पर किया गया है. उदयपुर संभाग में आने वाले प्रतापगढ़ और जयपुर के बीच की दूरी 417 किलोमीटर है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं