विज्ञापन

अरब देशों में भारतीय कामगार, किस सेक्टर में सबसे ज्यादा लोग, लाखों नौकरियों पर संकट

खाड़ी देशों (Gulf Countries) में काम करने वाले लाखों भारतीयों की नौकरियों पर संकट के बादल छाए हुए हैं.

अरब देशों में भारतीय कामगार, किस सेक्टर में सबसे ज्यादा लोग, लाखों नौकरियों पर संकट

Indians workers in Gulf countries: खाड़ी देशों (Gulf Countries) में काम करने वाले लाखों भारतीयों की नौकरियों पर संकट के बादल छाए हुए हैं. अमेरिका-इजराइल का ईरान से युद्ध खत्‍म होने का नाम नहीं ले रहा है, इस बीच खाड़ी देशों में काम करने वाले लोग व उनके परिवार परेशान हैं. आखिर कितने लोग इन देशों में काम करते हैं, किस सेक्‍टर में सबसे अधिक भारतीय नौकरी कर रहे हैं, और इन पर मंडराते संकट का क्‍या होगा असर, इस लेख में विस्‍तार से जानें. 

अरब देशों में कितने भारतीय काम कर रहे हैं

बेहतर सैलरी और रोजगार के अवसरों की वजह से लाखों लोग हर साल खाड़ी देश यानी UAE, सऊदी अरब, कतर, कुवैत, ओमान, बहरीन जैसे देशों में काम करने जाते हैं. एक अनुमान के अनुसार, खाड़ी देशों में 80 से 90 लाख भारतीय काम कर रहे हैं. यह किसी भी क्षेत्र में भारतीय प्रवासियों की सबसे बड़ी संख्या है. इन देशों में काम करने वाले भारतीयों में भारतीय मजदूर, ड्राइवर, टेक्नीशियन से लेकर इंजीनियर, डॉक्टर और मैनेजर तक शामिल हैं. 

IAS अधिकारियों की पोस्टिंग और प्रमोशन का क्या है नियम? जिसका हवाला देकर IAS रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा

किस सेक्टर में सबसे ज्यादा भारतीय काम कर रहे हैं 

खाड़ी देशों में सबसे अधिक भारतीय कंस्ट्रक्शन सेक्‍टर में काम कर रहे हैं. इसमें बड़ी संख्‍या में मजदूर शामिल हैं. इसके अलावा ऑयल और गैस इंडस्ट्री, होटल-रेस्‍टोरेंट, घरेलू काम, हेल्थकेयर और आईटी सेक्टर में भारतीय बहुत अधिक हैं. 

सबसे ज्यादा किस राज्य के लोग जाते हैं

भारत के कई राज्यों के लोग खाड़ी देशों में काम करते हैं. इनमें बडी संख्‍या केरल, उत्तर प्रदेश, बिहार, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पंजाब की है. बिहार और यूपी के लोग खासतौर पर कंस्ट्रक्शन और मजदूरी सेक्टर में बड़ी संख्या में काम करते हैं. 

लाखों नौकरियों पर कैसे मंडरा रहा है संकट 

अमेरिका-इजराइल व ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर हर प्रवासी मजदूर पर पड़ने लगा है. मध्य पूर्व में बढ़ता तनाव हर सेक्‍टर को प्रभावित कर रहा है. कॉस्‍ट कटिंग के कारण कई कंपनियों में छंटनी हो रही है. इसके अलावा निर्माण कार्य रोके जा रहे हैं. रेस्‍टोरेंट और होटल इंडस्‍ट्री बहुत अधिक प्रभावित है. इन कारणों से हजारों भारतीयों को नौकरी खोने का डर है और कई को वापस लौटना पड़ रहा है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indians Workers In Gulf Countries, Gulf Countries, Arab Countries Crisis, Workers In Gulf Countries, Us Isreal Iran War
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com