Indian Navy Agniveer MR Recruitment 2022: भारतीय नौसेना अग्निवीर एमआर भर्ती 2022 प्रक्रिया में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवारों को मिल रहा है एक और मौका. रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ा दी गई है. भारतीय नौसेना भर्ती 20222 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार अब 1 अगस्त, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं. भारतीय नौसेना अग्निवीर एमआर भर्ती 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तारीख 30 जुलाई निर्धारित की गई थी, लेकिन वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर किए गए ऑफिशियल अपडेट के अनुसार, उम्मीदवार अब 1 अगस्त, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 जुलाई से शुरू हुई थी.
Government Job क्रैक करने के ऐसे टिप्स जिससे इसी साल मिल जाएगी Sarkari Naukri
उम्मीदवार जो अग्निवीर एमआर पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट-joinindiannavy.gov.in पर कर सकते हैं. इस भर्ती अभियान के तहत, भारतीय नौसेना ने तीन पोस्ट: शेफ (MR), स्टीवर्ड (MR), और हाइजीनिस्ट (MR) के लिए 200 MR पदों पर भर्ती करेगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
भारतीय नौसेना में अग्निपथ योजना 2022 (Agnipath scheme 2022) के माध्यम से अनुशंसित दो प्रोफाइलों के तहत अग्निवीरों की भर्ती कर रही है: अग्निवीर एसएसआर और अग्निवीर एमआर. अग्निवीर एसएसआर आवेदन प्रक्रिया पहले ही समाप्त हो चुकी है. अग्निवीर एमआर परीक्षा अक्टूबर में आयोजित होने की उम्मीद है. भारतीय नौसेना अग्निवीर आयु सीमा के अनुसार, नामांकन के दिन उम्मीदवारों की आयु 17.5 से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए. केवल अग्निवीर 2022 बैच को अधिकतम आयु में 23 वर्ष तक की छूट दी गई है.
Latest Govt Jobs: HQ Central Command में 10वीं पास उम्मीदवारों की होगी डायरेक्ट भर्ती, करें अप्लाई
अग्निवीर एमआर परीक्षा पैटर्न
अग्निवीर एमआर चयन विभिन्न चरणों के माध्यम से किया जाएगा और उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग के लिए एक लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी. अग्निवीर एमआर प्रश्न पत्र द्विभाषी होगा यानी इसमें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाएं शामिल होंगी और पेपर ऑब्जेक्टिव का होगा. अग्निवीर एमआर प्रश्न पत्र में दो खंड होंगे यानी 'विज्ञान और गणित' और 'जनरल अवेयरनेस'.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं